• National
  • डिब्रूगढ़ में मोरान बाईपास इस खास मार्ग पर उतरा पीएम का जहाज, जानें क्या होती है इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के डिब्रूगढ़ पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी का जहाज डिब्रूगढ़ में मोरान बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर लैंड हुआ। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि यह नॉर्थईस्ट इंडिया में अपनी तरह की पहली फैसिलिटी है। यह फैसिलिटी नेचुरल डिजास्टर के दौरान स्ट्रेटेजिक जरूरतों और इमरजेंसी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के डिब्रूगढ़ पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी का जहाज डिब्रूगढ़ में मोरान बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर लैंड हुआ। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि यह नॉर्थईस्ट इंडिया में अपनी तरह की पहली फैसिलिटी है। यह फैसिलिटी नेचुरल डिजास्टर के दौरान स्ट्रेटेजिक जरूरतों और इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए एक जरूरी एसेट के तौर पर काम करेगी।

    भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे

    आपको बता दें कि पीएम मोदी असम के अपने एक दिन के दौरे के दौरान ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे। गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाला यह पुल लगभग 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। छह लेन वाला यह पुल एक्सट्राडोज्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट (PSC) पुल नॉर्थईस्ट इंडिया का पहला एक्सट्राडोज्ड पुल है।

    ई बसों को भी दिखाएंगे हरी झंडी

    इसके अलावा पीएम मोदी PM-eBus सेवा के अंतर्गत 225 ई-बसों यानी गुवाहाटी के लिए 100, नागपुर के लिए 50 , भावनगर के लिए 50 और चंडीगढ़ के लिए 25 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं नेशनल डेटा सेंटर का उद्घाटन भी प्रस्तावित है।

    क्या है इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी

    भारत में पिछले कुछ सालों में कई राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) के कुछ हिस्सों को इस तरह से विकसित किया गया है कि वे संकट के समय हवाई पट्टी (Airstrip) के रूप में काम कर सकें। मुख्य रूप से युद्ध की स्थिति या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) की परिचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए किया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।