• International
  • पाकिस्तान एयरफोर्स के विमान ने किया बैन का उल्लंघन, भारत के हवाई क्षेत्र में आने का दावा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला मौका

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एक विमान ने कथित तौर पर भारत के कंट्रोल वाले हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। इसने इसलिए ध्यान खींचा है क्योंकि इंडियन एयरस्पेस में पाकिस्तान के रजिस्टर्ड, ऑपरेट किए जा रहे या लीज पर लिए एयरक्राफ्ट पर बैन है। इस बैन के बावजूद शनिवार को लाहौर से श्रीलंका जाते हुए पाकिस्तान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एक विमान ने कथित तौर पर भारत के कंट्रोल वाले हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। इसने इसलिए ध्यान खींचा है क्योंकि इंडियन एयरस्पेस में पाकिस्तान के रजिस्टर्ड, ऑपरेट किए जा रहे या लीज पर लिए एयरक्राफ्ट पर बैन है। इस बैन के बावजूद शनिवार को लाहौर से श्रीलंका जाते हुए पाकिस्तान एयर फोर्स के एयरक्राफ्ट के इंडिया के कंट्रोल वाले एयरस्पेस से गुजरने का दावा है। डेमियन साइमन ने अपने ट्वीट में इसकी जानकारी दी है।

    डेमियन साइमन ने शनिवार को कहा है कि कुछ लोग एयरस्पेस बैन को कंट्रोल्ड एयरस्पेस की तरह समझ रहे हैं। यह बैन इंडियन सॉवरेन एयरस्पेस पर लागू होता है। यह फ्लाइटइंडियन कंट्रोल्ड इंटरनेशनल एयरस्पेस में कोस्ट से 12 नॉटिकल मील से दूर रही है। सबसे खास बात यह है कि मई 2025 की झड़पों के बाद पहली बार पाकिस्तान ने यहां ऑपरेट किया है।

    भारत-पाकिस्तान का तनाव

    भारत और पाकिस्तान के बीच बीते साल अप्रैल से तनाव चल रहा है। अप्रैल, 2025 में पहलगाम में आतंकी हमले के बाद इस तनाव की शुरुआत हुई थी। इस आतंकी हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था। भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए 7 से 10 मई तक पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए थे।

    भारत और पाकिस्तान के 7 से 10 मई तक हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष में सीजफायर के बाद भी कई तरह के प्रतिबंध जारी है। इसमें हवाई क्षेत्रों में आने की इजाजत ना देना भी शामिल है। पाकिस्तान और भारत दोनों ने ही एक-दूसरे के विमानों के अपने हवाई क्षेत्र में आने पर प्रतिबंध लगा रखा है। मई, 2025 के बाद से बैन लगातार बढ़ाया गया है।

    पाकिस्तान ने पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। भारत ने भी पाकिस्तान पर इसी तरह का प्रतिबंध लगाया हुआ है। पाकिस्तान ने इस साल 20 जनवरी को भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध को एक और महीने के लिए 24 फरवरी तक बढ़ाया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।