मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान भाजपा का कार्यकर्ता होना
उन्होंने कहा कि मैं गर्व से कहता हूं कि अगर मेरे जीवन की कोई सबसे बड़ी योग्यता है, तो मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव और सम्मान यह है कि नरेंद्र मोदी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में, मैं असम में हमारे कार्यकर्ताओं और संगठन की शक्ति को नमन करता हूं और उन्हें प्रणाम करता हूं। मैं मां आदि शक्ति और मां कामाख्या को भी अनगिनत प्रणाम करता हूं।
ब्रह्मपुत्र नदी पर कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। यह आधुनिक पुल गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति देता है।करीब 2.86 किलोमीटर लंबा यह 6-लेन एक्स्ट्राडोज्ड प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (पीएससी) पुल लगभग 3,030 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। यह पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल है। इसके चालू होने से गुवाहाटी और उत्तर-गुवाहाटी के बीच यात्रा समय घटकर मात्र 7 मिनट रह जाएगा।
पीएम मोदी ने हाईवे पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया
इससे पहले प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ जिले के मोरान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का भी उद्घाटन किया। यह पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सुविधा है। उद्घाटन के बाद भारतीय वायु सेना ने भव्य एयर शो प्रस्तुत किया, जिसमें राफेल, सुखोई और मिग लड़ाकू विमान शामिल रहे। इन विमानों ने सफलतापूर्वक हाईवे स्ट्रिप पर उड़ान भरी और लैंडिंग की।
हमारी आस्था इस संगठन में: पीएम मोदी
हमारी आस्था इस संगठन में है। इसीलिए इतने सारे कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम सब एक ही मंत्र से एकजुट हैं, और वह मंत्र है: भारत माता की जय,” उन्होंने कहा। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर अपने शासनकाल में पूर्वोत्तर की “उपेक्षा” करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार इस क्षेत्र को “अष्टलक्ष्मी” मानती है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला
पीएम मोदी ने कहा कि आज की कांग्रेस हर उस विचार और हर उस आतंकी को कंधे पर बिठाती है जो देश का बुरा सोचता है। जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखते हैं… जो लोग, नॉर्थ-ईस्ट को भारत से अलग करने के नारे लगाते हैं… वो कांग्रेस के लिए पूजनीय बन चुके हैं। आजादी के समय मुस्लिम लीग ने देश का बंटवारा कराया। अब आज की कांग्रेस, मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस, यानी MMC बनकर फिर देश को बांटने में लग गई है। इसलिए, आपको कांग्रेस से सावधान रहना है और असम की जनता को भी सावधान करना है।













