• Business
  • दुनिया की 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने बनाया अलायंस, मुकेश अंबानी की कंपनी को भी मिली जगह

    नई दिल्ली: अफ्रीका, एशिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका की 15 अग्रणी कंपनियों ने ‘ट्रस्टेड टेक अलायंस’ (TTA) के गठन की घोषणा की है। यह समान सोच वाले वैश्विक टेक्नोलॉजी प्रदाताओं का एक समूह है। जो कनेक्टिविटी, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर, सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक फैले टेक्नोलॉजी स्टैक के लिए भरोसेमंद और सत्यापित मानक विकसित करने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अफ्रीका, एशिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका की 15 अग्रणी कंपनियों ने ‘ट्रस्टेड टेक अलायंस’ (TTA) के गठन की घोषणा की है। यह समान सोच वाले वैश्विक टेक्नोलॉजी प्रदाताओं का एक समूह है। जो कनेक्टिविटी, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर, सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक फैले टेक्नोलॉजी स्टैक के लिए भरोसेमंद और सत्यापित मानक विकसित करने के लिए साथ आए है। इसमें भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स भी शामिल है।

    ट्रस्टेड टेक अलायंस का हिस्सा बनने वाली कंपनियों में एंथ्रोपिक, एडब्ल्यूएस, कसावा टेक्नोलॉजीज, कोहियर, एरिक्सन, गूगल क्लाउड, हनवा, भारत की जियो प्लेटफॉर्म्स, माइक्रोसॉफ्ट, नोकिया, एनस्केल, एनटीटी, रैपिडस, साब और सैप शामिल हैं। जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान इस एलायंस का ऐलान किया गया। यह अलायंस सीमाओं से परे जाकर कनेक्टिविटी, क्लाउड अवसंरचना, सेमीकंडक्टर से लेकर सॉफ्टवेयर और कृत्रिम मेधा (एआई) तक, एक भरोसेमंद ‘टेक्नोलॉजी स्टैक’ के साझा सिद्धांतों पर काम करने के लिए बनाया गया है।

    एलन मस्क ने सबसे ज्यादा कमाया, गंवाने में लैरी एलिसन नंबर 1, क्या है अंबानी-अडानी का हाल?

    क्या करेगा अलायंस?

    इन सिद्धांतों को यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है कि इस गठबंधन में शामिल कंपनियां पारदर्शिता, सुरक्षा और डेटा सुरक्षा की साझा प्रतिबद्धताओं का पालन करेंगी। इसका उद्देश्य विश्वास कायम करना और दुनिया भर के लोगों तक प्रौद्योगिकी के लाभ पहुंचाना है। एक बयान के मुताबिक, प्रौद्योगिकी बदलाव की अभूतपूर्व गति और बढ़ते जटिल माहौल के जवाब में, देश और ग्राहक अब प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और उनकी सेवाओं में अधिक विश्वसनीयता और मजबूती की तलाश कर रहे हैं।

    डिजिटल प्रौद्योगिकियों और व्यक्तियों एवं समाजों पर उनके संभावित नकारात्मक प्रभावों को लेकर भी संदेह बना हुआ है। ऐसे माहौल में, यह महत्वपूर्ण है कि इन चिंताओं को दूर करने के लिए पूरी ‘टेक स्टैक’ से जुड़ी कंपनियां एक साथ आएं। जियो प्लेटफॉर्म्स के सीईओ किरण थॉमस ने बयान में कहा कि वैश्विक स्तर पर समावेशी डिजिटल वृद्धि के लिए विश्वसनीय, सुरक्षित और पारदर्शी प्रौद्योगिकी अनिवार्य है। जियो प्लेटफॉर्म्स को तकनीकी मानकों और सत्यापन योग्य प्रथाओं को आगे बढ़ाने के लिए ‘ट्रस्टेड टेक अलायंस’ में शामिल होने पर गर्व है।’(भाषा से इनपुट के साथ)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।