• International
  • सऊदी अरब में वीजा नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, जुर्माना और सजा के बाद देश निकाला, भारतीयों को कानून जानना जरूरी

    रियाद: सऊदी अरब सरकार वीजा नियमों को तोड़ने वाले विदेशियों पर कड़ा रुख अपनाने की बात कही है। सऊदी ने कहा है कि वीजा खत्म होने के बाद देश में रुकने वालों को अब छह महीने जेल की सजा और 50,000 रियाल जुर्माना देना पड़ सकता है। इतना ही नहीं इनको डिपोर्ट भी किया जा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रियाद: सऊदी अरब सरकार वीजा नियमों को तोड़ने वाले विदेशियों पर कड़ा रुख अपनाने की बात कही है। सऊदी ने कहा है कि वीजा खत्म होने के बाद देश में रुकने वालों को अब छह महीने जेल की सजा और 50,000 रियाल जुर्माना देना पड़ सकता है। इतना ही नहीं इनको डिपोर्ट भी किया जा सकता है। सऊदी सरकार का यह रुख भारतीयों का ध्यान खासतौर से खींचता है क्योंकि सऊदी में रहने वाले विदेशियों में भारत का एक बड़ा हिस्सा है।

    सऊदी अधिकारियों ने खासतौर से स्पॉन्सर पर जिम्मेदारी डालते हुए चेतावनी दी है कि उनको ज्यादा सतर्क रहना होगा। विजिट वीजा खत्म होने की रिपोर्ट ना करने पर जुर्माना, जेल और देश निकाला हो सकता है। साथ ही स्पॉन्सर को सख्त कानूनी सजा भुगतनी पड़ सकती है। सऊदी पब्लिक सिक्योरिटी ने नागरिकों से कहा है कि वे उन विजिटर वीजा होल्डर्स की तुरंत रिपोर्ट करें, जो अपना वीजा खत्म होने के बाद देश में रुके हैं।

    वीजा नियमों का सख्ती से पालन जरूरी

    सऊदी अधिकारियों ने कहा है कि वीजा उल्लंघन से स्पॉन्सर मौजूदा नियमों के तहत सख्त कानूनी जवाबदेही के दायरे में आते हैं। यह चेतावनी नए जारी किए गए एनफोर्समेंट डेटा के साथ आई है। पासपोर्ट के जनरल डायरेक्टरेट के आंकड़ों के अनुसार बीते महीनों में रेजिडेंसी, लेबर और बॉर्डर सिक्योरिटी नियमों के उल्लंघन के मामले बढ़े हैं।

    रिपर्ट में कहा गया है कि उल्लंघन करने वालों की सहायता करने के खिलाफ चेतावनी पासपोर्ट निदेशालय ने नागरिकों, निवासियों, व्यापार मालिकों और व्यक्तियों को व्यापक सलाह जारी की है। इसमें आग्रह किया गया है कि वे निवास, श्रम या सीमा सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को परिवहन, रोजगार या आश्रय ना दें।

    सऊदी अफसरों ने मांगा सहयोग

    सऊदी अरब के अधिकारियों ने जोर दिया कि नियमों को लागू करने और अनुपालन बनाए रखने में सहयोग आवश्यक है। अधिकारियों ने जनता को किसी भी उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया है। सऊदी की पुलिस और अधिकारियों ने वीजा नियमों को तोड़ने में बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारियां की हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।