अनिल कपूर ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया, ‘थोड़ी बहुत बातचीत हुई थी लेकिन मैंने इसे शुरू में ही रोक दिया था। वो लोग बहुत समझदार हैं। क्योंकि जो लोग आपको ऑफर करते हैं वो सीधे तौर पर नहीं करते। वह किसी और के जरिए आपके पास आता है। आपको अंदाजा हो जाता है कि सामने वाला इंसान ये काम नहीं करना चाहता।’
अनिल कपूर को अप्रोच किया गया था
अनिल कपूर ने आगे बताया, ‘अगर मैं करता तो मुझे इसे गम्भीरता और ईमानदारी के साथ करना होगा। लेकिन मेरे अंदर इतनी क्षमता नहीं कि मैं पूरी तरह से समर्पिक हो सकूं। मैं जो करता हूं उसमें अपना 100 पर्सेंट देना चाहता हूं। जब स्लमडॉग मिलेनियर रिलीज हुई थी तो मैं अमेरिका गया और वहां मुझसे कई बार ब्रांड एम्बेस्डर बनने के लिए पुछा गया था। कई बार ऐसा होता है कि आप चर्चा में होते हैं तो आपको दुनिया की सारी संस्था आपके साथ काम करना चाहती है।’
‘नायक’ का बजट और कलेक्शन
बता दें कि फिल्म 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने भारत में 10.60 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था। और वर्ल्डवाइड इसने 19.61 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि ग्रॉस कलेक्शन 17.05 करोड़ रुपये हुआ था। ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसमें रानी मुखर्जी, शिवाजी साटम भी थे। इसका डायरेक्शन शंकर ने किया था।
अनिल कपूर होंगे ‘नायक 2’ का हिस्सा
‘नायक’ का सीक्वल भी आएगा। प्रोड्यूसर दीमक मुकुट ने बताया था कि ‘नायक 2’ पर काम चल रहा है। इसके प्रोडक्शन का काम अनिल कपूर और वह मिलकर सम्भालेंगे। साथ ही एक्टर इसमें अभिनय भी करेंगे। इस मूवी पर काम चल रहा है और राइट्स भी खरीद लिए गए हैं। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘सुबेदार’ में नजर आएंगे, जो होली के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा विजय वर्मा के साथ वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ में भी दिखेंगे।













