इस दौरान सरकार का रेवेन्यू 12 फीसदी की तेजी के साथ 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहा। इसमें टैरिफ रेवेन्यू की सबसे ज्यादा भूमिका है जो साल के पहले चार महीनों में 304 फीसदी उछलकर 124 अरब डॉलर रहा। अमेरिका में नया फाइनेंशियल ईयर अक्तूबर से शुरू होता है। साल के पहले चार महीनों के दौरान सरकार को व्यक्तिगत इनकम टैक्स से 924 अरब डॉलर की कमाई हुई। सोशल इंश्योरेंस और रिटायरमेंट से 579 अरब डॉलर, कॉरपोरेट इनकम टैक्स से 112 अरब डॉलर और एक्साइज टैक्स से 31 अरब डॉलर की कमाई हुई।
डोनाल्ड ट्रंप की दबाव की राजनीति के आगे झुका भारत? अमेरिका से हुई एक तरफा ट्रेड डील? जानें क्यों उठ रहे सवाल
सरकार का खर्च
साल के पहले चार महीनों में सरकार का खर्च 2 फीसदी बढ़कर 2.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। इस दौरान सोशल सिक्योरिटी पर सरकारी खर्च 540 अरब डॉलर रहा। इसी तरह मेडिकेयर पर 403 अरब डॉलर, ब्याज चुकाने में 346 अरब डॉलर, नेशनल डिफेंस पर 341 अरब डॉलर, हेल्थ पर 338 अरब डॉलर, इनकम सिक्योरिटी पर 216 अरब डॉलर, पूर्व सैनिकों पर 150 अरब डॉलर, शिक्षा पर 61 अरब डॉलर, ट्रांसपोर्टेशन पर 43 अरब डॉलर और दूसरे मद पर 43 अरब डॉलर का खर्च आया।













