एआई चिप्स बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया 4.450 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के मुखिया के स्तर पर समिट में शिरकत करने वाले 20 देशों में से 9 ग्लोबल साउथ से होंगे। वहीं 45 देशों से आने वाले मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में से 30 देश ग्लोबल साउथ से होंगे। भारत ने दो साल पहले दिल्ली में हुई जी 20 समिट में भी ग्लोबल साउथ के एजेंडे को प्राथमिकता दी थी।
‘भविष्य की सबसे अच्छी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज होगी इंग्लिश’, भारत आ रहे nvidia के सीईओ ने क्यों कहा ऐसा?
भारत का एआई विजन
अधिकारी ने बताया कि कि इससे पहले जो भी एआई समिट हुई हैं, उनमें पश्चिमी देशों का नजरिया सुरक्षा के इर्द गिर्द रहा है, लेकिन भारत हमेशा से ही इस बात पर जोर देता रहा है कि एआई का प्रयोग विकास के इर्द गिर्द होना चाहिए। बीते कई महीनों से भारत के एआई विजन के सात अहम चक्रों पर वर्किंग ग्रुप में जो चर्चाएं हुई है, वो इस समिट के नतीजों को एक अहम दिशा देने में मदद करेंगी।













