अनीता आडवाणी ने पत्रकार विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में राजेश खन्ना के साथ अपनी लाइफ, कानूनी लड़ाई और मौत के बाद के चैलेंजेस के बारे में बात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका और एक्टर का अफेयर था। हालांकि कितनी सच्चाई, इसकी पुष्टि हम नहीं करते। एक्ट्रेस ने दिवंगत अभिनेता की वसीयत के बारे में बीत की। दावा किया कि उन्हें उसके डॉक्यूमेंट्स कभी दिखाई नहीं गए। वह बस इज्जत के साथ जीना चाहती हैं।
अनीता आडवाणी इज्जत की लाइफ चाहती हैं
अनीता आडवाणी ने कहा, ‘मैं वैसे ही जीना चाहती हूं, जैसे जीती आई हूं। वो बंगला तो वापस नहीं आ सकता। तो एक डिग्निफाईड लाइफ मैं जीना चाहती हूं।’ इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्होंने फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी? तो वह बोलीं, ‘ये पैसों के लिए नहीं है। ये मेरी इज्जत के लिए है। जो किसी भी चीज से बढ़कर है। और साथ ही मैं ऐसा चाहती चाहती भी हूं। मुझे ऐसा करने का अधिकार है।’
अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना से की थी शादी?
बता दें कि साल 2013 में अनीता आडवाणी ने डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के खिलाफ केस किया था और बंगले से बाहर निकालने का आरोप लगाया था। ‘मेरी सहेली’ को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने दावा किया था कि उन्होंने राजेश खन्ना से चोरी छिपे शादी की थी। जबकि वह लिव-इन में रहने की बात भी कह रही थीं। उन्होंने बताया, ‘हमने गुपचुप तरीके से शादी की थी। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में इस बार में कोई खुलकर बात नहीं करता है। सभी कहते हैं कि हम दोस्त हैं या फिर रिलेशनशिप में हैं। लेकिन मीडिया में ये बात पहले ही आ गई थी कि मैं उनके साथ हूं।’
राजेश खन्ना का निधन
राजेश खन्ना ने 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। लेकिन 1982 में ये अलग हो गए थे और कभी तलाक नहीं दिया था। हालांकि जब एक्टर की तबीयत आखिरी दिनों में खराब हुई तो वह उनकी सेवा करने के लिए साथ रहने लगी थीं। निधन से कुछ दिनों पहले से वह करीबी दोस्तों और भरोसेमंद लोगों के साथ कथित तौर पर मुंबई स्थित अपने बंगले में रहने लगे थे। और 18 जुलाई 2012 को 69 की उम्र में उनका निधन हो गया था।
अनीता आडवाणी की फिल्में
अनीता ने दावा किया था कि राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार में उनको शामिल नहीं होने दिया गया था। परिवारवालों ने अंदर जाने से रोकने के लिए बाउंसर खड़े कर दिए थे। उनके काम की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘शालीमार’ में एक डांसर का रोल किया था। इसमें धर्मेंद्र और जीनत अमान मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद ‘दासी’, ‘चोरनी’, ‘आओ प्यार करें’ और ‘साजिश’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही थीं। उन्होंने 2013 में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 7’ में भी भाग लिया था, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाईं।













