वीडियो में सोहा और कुणाल साथ में पूजा करते, आरती उतारते और पूजा के बाकी कामों में लीन नजर आ रहे हैं। वहीं, कुणाल ने शंख भी बजाया। इस दौरान सोहा और कुणाल की 8 साल की बेटी इनाया ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इनाया प्यारा-सा शरारा पहनकर पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव शिंकर की पूजा करती दिखीं। यही बात फैंस को भा गई और उन्होंने सोहा-कुणाल की तारीफ की।
फैंस ने की सोहा-कुणाल की तारीफ, इनाया पर भी फिदा
इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि छोटी बच्ची इनाया दोनों संस्कृतियों की अच्छी बातें सीख रही है और उसे ऐसे अद्भुत दादा-दादी पाकर बहुत सौभाग्यशाली महसूस हो रहा है। भगवान इस नन्ही राजकुमारी को आशीर्वाद दे।’ एक ने लिखा, ‘ये बेस्ट मैन है कुणाल।’ एक का कमेंट आया, ‘ये फिल्मी फैमिली नहीं, सिंपल फैमिली है। हेराथ पोस्ते मुबारक हो कुणाल बेटा।’
सोहा ने बनाई कई डिशेज और पूरियां, वीडियो में दिखाई झलक
महाशिवरात्रि और हेराथ पोस्ते के मौके पर सोहा ने अपने हाथों से कई सारी लजीज डिशेज बनाईं और उनकी भी झलक दिखाई। उन्होंने पूरियां बेलीं और फिर उन्हें भी दिखाती नजर आईं। सोहा को अकसर ही उनके धर्म के कारण ट्रोल किया जाता रहा है। जब वह दिवाली मनाती हैं तो यह सवाल किए जाते हैं कि उन्होंने कितने रोज़े रखे और जब ईद मनाती हैं तो होली-दिवाली के बारे में पूछा जाता है, पर सोहा ने कभी भी आलोचनाओं पर ध्यान नहीं दिया और वह दोनों धर्मों के हर रीति-रिवाज और व्रत-त्योहार को शिद्दत से मनाती हैं।
सोहा और कुणाल की इंटरफेथ मैरिज, लिव-इन से लेकर शादी
सोहा और कुणाल खेमू ने साल 2015 में लव मैरिज की थी। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ’99’ के सेट पर शुरू हुई थी। फिर वो सात साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और उसके बाद शादी की। सोहा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और कुणाल कभी न तो कैंडल लाइट डिनर पर गए थे और ना ही कभी रात में आउटिंग पर। और जब शादी की बात आई थी, तो उन्होंने कुणाल के बारे में सबसे पहले मां शर्मिला टैगोर को बताया था। सोहा ने कहा था कि वह चाहकर भी पापा को उनके बारे में नहीं बता सकती थीं क्योंकि उनके घर में लड़कों के बारे में बात करने की परमिशन नहीं थी।
सोहा ने बताया था कैसे पति हैं कुणाल खेमू
सोहा ने कुणाल खेमू की भी तारीफ की थी और बताया था कि वह बहुत अच्छे पति हैं। वह घर के कामों में मदद करते हैं। साथ में कपड़े धुलवाते हैं और डस्टिंग भी करते हैं। सोहा को इस बात की खुशी रही कि जब उनकी अम्मा शर्मिला,कुणाल से मिलीं, तो उन्हें वह बहुत पसंद आए।














