• International
  • स्पाइस 1000, रैम्पेज, एयर लोरा, आइस ब्रेकर… इजरायली हथियारों से लैस होगा भारत, चीन-पाकिस्तान के उड़ेंगे होश

    तेल अवीव: भारत जल्द ही इजरायल के साथ बड़ा रक्षा समझौता कर सकता है। इस रक्षा समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान मुहर लग सकती है। फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस सौदे में SPICE 1000 प्रिसिजन गाइडेंस बम, रैम्पेज एयर-टू-सरफेस मिसाइल, एयर लोरा एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल और आइस ब्रेकर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेल अवीव: भारत जल्द ही इजरायल के साथ बड़ा रक्षा समझौता कर सकता है। इस रक्षा समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान मुहर लग सकती है। फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस सौदे में SPICE 1000 प्रिसिजन गाइडेंस बम, रैम्पेज एयर-टू-सरफेस मिसाइल, एयर लोरा एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल और आइस ब्रेकर मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। भारत और इजरायल के बीच होने वाले इस रक्षा सौदे की कीमत 8.6 बिलियन डॉलर हो सकती है। इससे भारत की सैन्य ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा और वह दो मोर्चों पर अपने शक्तिशाली दुश्मनों चीन और पाकिस्तान के खिलाफ जरूरत पड़ने पर बड़े ऑपरेशन को अंजाम दे सकेगा।

    भारत-इजरायल रक्षा साझेदारी

    इजरायल भारत का दूसरा सबसे बड़ा हथियार सप्लायर है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार, भारत कई सालों से इजरायल का सबसे बड़ा डिफेंस कस्टमर रहा है। 2020 और 2024 के बीच इजरायल के कुल रक्षा निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 34% रही है। वहीं, इस दौरान इजरायल ने भारत के कुल हथियार आयात का करीब 13 प्रतिशत आपूर्ति की। 2024 में भारत ने इजरायल से 185 मिलियन डॉलर के हथियारों की खरीद की थी, लेकिन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत और तेजी से इजरायली हथियारों की खरीद को बढ़ा रहा है।

    SPICE 1000 मिसाइल

    SPICE 1000 एक सटीक और ऑटोनॉमस एयर-टू-ग्राउंड वेपन सिस्टम है, जिसकी रेंज 100 किलोमीटर तक है। SPICE 1000 का वज़न लगभग 500 किलोग्राम है। SPICE 1000 की खासियत यह है कि यह GPS से अलग, ऑटोनॉमस तरीके से, एक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल होमिंग हेड का इस्तेमाल करके टारगेट पर नेविगेट और हिट कर सकता है, जिसमें एक इनोवेटिव मैथमेटिकल एल्गोरिदम शामिल है, जो टारगेट इमेज की तुलना रियल टाइम में जो दिखता है उससे करता है। SPICE 1000 तीन मीटर से भी कम की हिट एक्यूरेसी के साथ लक्ष्य पर हमला करता है।

    रैम्पेज मिसाइल

    एलबिट सिस्टम्स की बनाई रैम्पेज एयर-टू-सरफेस मिसाइल की रेंज लगभग 250 किलोमीटर है। इसे भारतीय वायुसेना के सुखोई एसयू-30एमकेआई और मिग 29 लड़ाकू विमान पर तैनात किया जाता है। रैम्पेज बहुत सटीक हमला करने में सक्षम है। इस मिसाइल की रेंज 150 से 250 किलोमीटर के बीच है। यह भारतीय लड़ाकू विमानों को दुश्मन के एयर डिफेंस की जद में आए बिना हमला करने की सहूलियत प्रदान करता है।

    एयर लोरा मिसाइल

    इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) की एयर लोरा एक एयर-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी रेंज लगभग 400 किलोमीटर है। इससे लड़ाकू विमान दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम की रेंज में आए बगैर टारगेट को हिट कर सकते हैं। एयर लोरा को मिसाइल साइट्स, मिलिट्री बेस और एयर डिफेंस सिस्टम को हिट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस मिसाइल का वजन लगभग 1,600 किलोग्राम है। एयर लोरा सुपरसोनिक स्पीड से उड़ती है, और जैमिंग से सुरक्षित सैटेलाइट नेविगेशन का इस्तेमाल करती है। इसका सबसे खास फ़ायदा इसका “फायर एंड फॉरगेट” तरीका है, जिसका मतलब है कि इसे टारगेट पर लॉन्च किया जाता है और रास्ते में इसे गाइड करने की जरूरत नहीं होती है।

    आइस ब्रेकर मिसाइल

    इजरायली कंपनी राफेल का आइस ब्रेकर मिसाइल सिस्टम जमीन और समुद्र के टारगेट पर 300 किलोमीटर तक की रेंज से हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। आइस ब्रेकर मिसाइल सभी मौसम में हमला करने में सक्षम है। यह इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के माहौल में भी अच्छी तरीके से काम कर सकती है, जब दुश्मन रडार और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जाम कर देता है। इसमें इंफ्रारेड (IIR)-बेस्ड मिसाइल नेविगेशन और गाइडेंस कैपेबिलिटी है, जो AI का इस्तेमाल करके टारगेट को पकड़ और पहचान सकती हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।