• Sports
  • ईशान किशन ने पाकिस्तान को इतना पीटा, हेड कोच गौतम गंभीर का ही 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया

    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने यह मुकाबला 61 रन से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 8


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने यह मुकाबला 61 रन से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 8 बार हरा दिया है। इस मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज और ओपनर ईशान किशन ने पाकिस्तानियों को जमकर धोया और इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला। उन्होंने अपने हेड कोच गौतम गंभीर का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का रिकॉर्ड

    ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 192.50 के गजब स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने 40 गेंद में 77 रन ठोक डाले। किशन ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। इसी के साथ वह अब पाकिस्तान के खिलाफ बतौर भारतीय ओपनर टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के नाम था। उन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन बनाए थे।

    पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में बतौर भारतीय ओपनर सबसे बड़ी पारी

    ईशान किशन- 77 रन, 2026 टी20 वर्ल्ड कप
    गौतम गंभीर- 75 रन, 2007 टी20 वर्ल्ड कप
    अभिषेक शर्मा- 74 रन, 2025 एशिया कप
    शुभमन गिल- 47 रन, 2025 एशिया कप
    गौतम गंभीर- 43 रन, 2012 (बाइलेटरल सीरीज)

    बात करें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुए भारत-पाकिस्तान मैच की तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बना दिए। 176 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल हो गई। वे 18 ओवर में 114 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।