• Technology
  • AI: हर छठे इंसान की समस्या सुलझा रहा एआई, भारतीय क‍ितना कर रहे इसका इस्‍तेमाल? पढ़ें आंकड़े

    आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) का सफर अभी शुरू ही हुआ है और इसने पूरी दुनिया में पैठ बना ली है। नई दिल्ली में इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट शुरू हो गया है। इस समिट के जरिए विकासशील देशों की आवाज को केंद्र में रखा जाएगा। इस बार चर्चा सिर्फ AI के खतरों तक सीमित नहीं है। इस


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) का सफर अभी शुरू ही हुआ है और इसने पूरी दुनिया में पैठ बना ली है। नई दिल्ली में इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट शुरू हो गया है। इस समिट के जरिए विकासशील देशों की आवाज को केंद्र में रखा जाएगा। इस बार चर्चा सिर्फ AI के खतरों तक सीमित नहीं है। इस बात पर है कि AI का फायदा गरीब और मध्यम वर्ग तक कैसे पहुंचे। आंकड़े बताते हैं कि एआई दुनिया के हर छठे व्‍यक्‍त‍ि की समस्‍या को सुलझा रहा है। नई तकनीक को अपनाने में भारतीय बहुत आगे हैं। ग्लोबल AI मार्केट 288.8 अरब डॉलर का हो गया है। एआई की दुनिया को समझने के लिए आपको इन आंकड़ों पर नजर डालनी चाहिए।

    अरबों का बाजार

    • 288.8 अरब डॉलर का है ग्लोबल AI मार्केट
    • 109.08 अरब डॉलर US ने किया है इन्वेस्ट
    • 9.29 अरब डॉलर निवेश की तैयारी में चीन
    • 1.16 अरब डॉलर भारत ने लगाया है इसमें
    • 39% हिस्सेदारी माइक्रोसॉफ्ट की AI मार्केट में
    • इंडिया AI समिट : एक छत के नीचे दिग्गज
    • 100 देश हिस्सा लेंगे चौथे AI समिट में

    500 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे

    • 35 हजार से अधिक ने कराया है रजिस्ट्रेशन
    • 20 देशों के प्रमुख आ सकते हैं इवेंट में
    • 50 से अधिक देशों के मंत्री शिरकत करेंगे
    • 40+ CEO ग्लोबल व इंडियन कंपनियों के जुटेंगे
    • 100 अरब डॉलर का निवेश जुटाने की उम्मीद

    यूजर से मेकर बनने की ओर भारत

    • 7.63 अरब डॉलर का है भारतीय AI बाजार
    • 3.8 अरब Gen-AI ऐप भारत में डाउनलोड
    • 16% ग्लोबल डाउनलोड हिंदुस्तानियों ने किया
    • 86% भारतीय कंपनियां AI का उपयोग कर रहीं
    • 14% भारतीय आबादी AI ड‍िवाइसेज चला रही
    • 10,371.92 करोड़ रुपये का है इंडिया AI मिशन

    समिट को लेकर पीएम मोदी उत्‍सुक

    इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट को लेकर पीएम मोदी भी उत्‍सुक हैं। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एआई पर चर्चा के लिए दुनिया को एक साथ लाना! आज से, भारत दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट होस्ट कर रहा है। मैं इस समिट के लिए दुनिया भर के लीडर्स, इंडस्ट्री के कैप्टन्स, इनोवेटर्स, पॉलिसीमेकर्स, रिसर्चर्स और टेक के शौकीनों का दिल से स्वागत करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि एआई आज स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, गवर्नेंस और एंटरप्राइज सहित कई सेक्टर्स को बदल रहा है। एआई इम्पैक्ट समिट एआई के अलग-अलग पहलुओं, जैसे इनोवेशन, कोलेबोरेशन, जिम्मेदारी से इस्तेमाल और भी बहुत कुछ पर ग्लोबल बातचीत को बेहतर बनाएगा। मुझे विश्वास है कि समिट के नतीजे एक ऐसे भविष्य को बनाने में मदद करेंगे जो प्रोग्रेसिव, इनोवेटिव और मौकों पर आधारित हो।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।