• Sports
  • पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत में अभिषेक शर्मा यह क्या कर गए? नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए इस वक्त कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। सिर्फ चौकों-छक्कों में बात करने वाले अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। इसके अलावा अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद अभिषेक को पेट में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए इस वक्त कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। सिर्फ चौकों-छक्कों में बात करने वाले अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। इसके अलावा अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन हो गया था, जिसके बाद वह हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। नामीबिया के खिलाफ दूसरा मुकाबला भी वह दिल्ली में नहीं खेल पाए थे।

    हालांकि, अभिषेक शर्मा ने फिर पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में वापसी की। भारत ने इस मैच में पाकिस्तान पर 61 रन की बड़ी जीत दर्ज की। लेकिन अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। 4 गेंद खेलकर शर्मा सलमान अली आगा को बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में डक पर आउट हो गए। इसी के साथ अब उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

    अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    दरअसल, अभिषेक शर्मा पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। अभिषेक अमेरिका के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी डक पर आउट हो गए। इसी के साथ अब वह टी20 वर्ल्ड कप में शुरुआती 2 मैचों में डक पर आउट होने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले बांग्लादेश के इमरुल कायस और भारत के आशीष नेहरा के साथ ऐसा हो चुका है।

    अभिषेक का फॉर्म में आना भारत के लिए जरूरी

    अभिषेक शर्मा भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम का अहम हिस्सा हैं। सुपर 8 से पहले उनका फॉर्म में आना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर अभिषेक दोबारा फॉर्म में आ गए तो वे भारत को अच्छी शुरुआत देने में मदद करेंगे। अभिषेक के पास इतनी क्षमता है कि वह पावरप्ले के 6 ओवर में ही विरोधी टीम से मैच को काफी दूर ले जा सकते हैं। बता दें कि अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए 40 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 शतक और 8 फिफ्टी के चलते 1297 रन बनाए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।