• Technology
  • कोई और तो नहीं सुन रहा आपकी बातें? Jio का ऐप लगाएगा पता और फौरन रोकेगा कॉल फॉरवर्डिंग

    Call forwarding on MyJio App: आपको पता भी नहीं चलता है और कोई अनजान व्यक्ति आपके फोन कॉल सुन रहा होता है। यह कुछ और नहीं बल्कि कॉल फॉरवर्डिंग की वजह से होता है। रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को इससे बचाने के लिए चुपचाप अपने MyJio ऐप में एक नया फीचर पेश किया है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Call forwarding on MyJio App: आपको पता भी नहीं चलता है और कोई अनजान व्यक्ति आपके फोन कॉल सुन रहा होता है। यह कुछ और नहीं बल्कि कॉल फॉरवर्डिंग की वजह से होता है। रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को इससे बचाने के लिए चुपचाप अपने MyJio ऐप में एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स सीधा ऐप में जाकर वॉयस और वीडियो कॉल के लिए फॉरवर्डिंग सेटिंग्स मैनेज कर सकते हैं। अभी तक जियो समेत एयरटेल, BSNL और Vi (वोडाफोन आइडिया) भी फोन की डीफॉल्ट सेटिंग में ही कॉल फॉरवर्डिंग को रोकने के लिए ऑप्शन देती थीं। लेकिन अब जियो बाकी लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनियों से आगे निकलकर अपने यूजर्स को सीधा ऐप में ही इस पर रोक लगाने और सेटिंग को मैनेज करने की सुविधा दे रहा है।

    ऐप से मैनेज करें कॉल फॉरवर्डिंग

    कॉल फरवर्डिंग एक ऐसी सुविधा है, जिसका गलत इस्तेमाल कोई भी आसानी से कर सकता है। आपके नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग चालू करके कोई भी व्यक्ति आपके नंबर पर आने वाली कॉल को अपने मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कर सकता है। इसके बाद वह आपकी सारी कॉल सुन सकता है। इस पर रोक लगाने और मैनेज करने के लिए Myjio App में अपडेट आया है। इस अपडेट के साथ यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन की सेटिंग मेन्यू में जाए बिना वॉइस और वीडियो कॉल फॉरवर्डिंग के लिए सेटिंद बदल सकते हैं। हालांकि, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स एक शर्त पूरी करनी होगी।

    मोबाइल डेटा करना होगा ऑन

    इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के फोन में मोबाइल डेटा ऑन होना चाहिए। अगर आप सोच रहे हैं कि बात इंटरनेट की है और आप वाई-फाई का इस्तेमाल करके भी फीचर को यूज कर पाएंगे तो ऐसा नहीं है। इसके लिए फोन का मोबाइल डेटा ऑन होना चाहिए।

    कैसे करें इस्तेमाल?

    • आपको सबसे पहले अपने फोन में MyJio ऐप ओपन करना है।
    • इसके बाद आपको प्रोफाइल आइकन पर टैप करना है। यह आपको राइट साइड में सबसे ऊपर दिखाई देगा।
    • फिर आपको Mobile Settings के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद Service Settings में जाएं। यहां आपकोक Call Forwarding का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक कर दें।
    • अब आपको Voice और Video मिलेगा। आप जिसके लिए सेटिंग में बदलाव करना चाहते हैं, उस पर क्लिक कर दें।
    • यूजर्स को कई कॉल फॉरवर्डिंग के ऑप्शन मिलेंगे। इसमें Always Forward When Busy When Unreachable और When Unanswered शामिल है। वे अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी सिलेक्ट कर सकते हैं। साथ ही, ये भी देख सकते हैं कि कहीं उनके नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग ऑन तो नहीं है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।