• Religion
  • Surya Grahan 2026 Timing : कल सूर्यग्रहण किस समय लगेगा? भारत में नहीं मान्य होगा सूतक काल, जानें समय

    सूर्यग्रहण 17 फरवरी को लगने वाला है। यह सूर्यग्रहण कंकण सूर्यग्रहण होगा। जो कि कुंभ राशि में होने वाली है। यह इस साल का पहला सूर्यग्रहण है। यह सूर्यग्रहण कई मायनों में खास होने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार, 37 साल बाद कुंभ राशि में एक साथ पंचग्रही योग बनने जा रहा है। कुंभ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सूर्यग्रहण 17 फरवरी को लगने वाला है। यह सूर्यग्रहण कंकण सूर्यग्रहण होगा। जो कि कुंभ राशि में होने वाली है। यह इस साल का पहला सूर्यग्रहण है। यह सूर्यग्रहण कई मायनों में खास होने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार, 37 साल बाद कुंभ राशि में एक साथ पंचग्रही योग बनने जा रहा है। कुंभ राशि में सूर्य के साथ राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा गोचर करेंगे। बता दें कि सूर्यग्रहण की शुरुआत दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर हो जाएगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी आरंभ होगा। आइए जानते हैं सूर्यग्रहण से जुड़ी सभी जरूरी बातें विस्तार से।

    सूर्यग्रहण कितने बजे से लगेंगा ?

    17 फरवरी को लगने वाला सूर्यग्रहण का आरंभ 3 बजकर 26 मिनट पर होगा और शाम में 7 बजकर 57 मिनट पर सूर्यग्रहण समाप्त हो जाएगा। यह सूर्यग्रहण फाल्गुन अमावस्या पर लग रहा है। यह कंकण सूर्यग्रहण होगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह सूर्यग्रहण साउथ अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका तंजानिया, नाम्बीया, मारिशस, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, जाम्बिया, मॉरीशस, दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, के देशों में दिखाई देगा। भारत में यह सूर्यग्रहण अदृश्य है। इसलिए इसका प्रभाव भारत में नहीं होगा।

    सूर्यग्रहण 2026 का समय

    1) सूर्यग्रहण प्रारंभ दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर
    2) सूर्यग्रहण का कंकण प्रारंभ शाम में 5 बजकर 12 मिनट पर
    3) सूर्यग्रहण परमग्रास शाम में 5 बजकर 43 मिनट पर
    4) सूर्यग्रहण का कंकण समाप्त 6 बजकर 11 मिनट पर
    5) सूर्यग्रहण समाप्त शाम में 7 बजकर 57 मिनट पर

    सूर्यग्रहण का सूतक काल कब शुरू होगा ?

    सूर्यग्रहण का सूतक काल ग्रहण आरंभ होने से 12 घंटे पहले ही लग जाता है। ऐसे में 16 तारीख की मध्य रात्रि भारतीय समय अनुसार, 3 बजकर 26 मिनट पर ही सूतक काल आरंभ हो जाएगा। सूतक काल के दौरान पूजा पाठ या मांगलिक कार्य आदि नहीं किए जाते हैं। बता दें कि यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में नहीं माना जाएगा।

    सूर्यग्रहण के दौरान क्या न करें ?

    शास्त्रों में सूर्यग्रहण के दौरान कुछ कामों की मनाही की गई है। सूर्यग्रहण के दौरान भोजन और पूजा पाठ नहीं करना चाहिए। लेकिन, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग लोग भोजन कर सकते हैं। इस दौरान अपने खाने में तुलसी के पत्ते या दूर्वा रख दें। साथ ही मन ही मन अपने इष्टदेव का ध्यान करते रहें।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।