1- भौमवति अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है। इसके साथ ही राहु-केतु के अशुभ प्रभाव भी कम होते हैं।
2- पीपल के पेड़ के नीचे शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। पीपल की जड़ में दूध चढ़ाने से जीवन में आने वाली आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
3- इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और पांच प्रकार की मिठाई को पीपल के की जड़ के नीचे रख दें। ध्यान रखें की ऐसा करने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। इस दिन पीपल के पेड़ की परिक्रमा करना भी शुभ माना जाता है।
4- अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा करने से काल सर्प दोष दूर होता है। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके अलावा बेलपत्र और चंदन भी भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं।
5- अमावस्या के दिन हनुमान जी की पूजा करने से विपत्तियों से छुटकारा मिलता है। मंगलवार के दिन पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस दिन हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।













