• Sports
  • पारस डोगरा का ’10K’ धमाका, रणजी ट्रॉफी की स्पेशल लिस्ट में वसीम जाफर को मिल गया साथी

    नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी भारत का प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट है। 1934 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। अभी तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ एक ही बल्लेबाज के नाम 10000 से ज्यादा रन दर्ज था। 1996 से 2020 तक मुंबई और विदर्भ की टीम के लिए खेलने वाले वसीम जाफर ने टूर्नामेंट में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी भारत का प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट है। 1934 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। अभी तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ एक ही बल्लेबाज के नाम 10000 से ज्यादा रन दर्ज था। 1996 से 2020 तक मुंबई और विदर्भ की टीम के लिए खेलने वाले वसीम जाफर ने टूर्नामेंट में 12038 रन बनाए थे। अब हिमाचल प्रदेश में जन्मे पारस डोगरा के भी रणजी ट्रॉफी में 10 हजार रन पूरे हो गए हैं।

    पारस डोगरा ने सेमीफाइनल में किया कारनामा

    41 साल के पारस डोगरा रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में जम्मू-कश्मीर की टीम का हिस्सा हैं। वह टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। सेमीफाइनल मैच में बंगाल के खिलाफ डोगरा ने रणजी ट्रॉफी करियर में अपने 10 हजार रन पूरे किए। अपनी पारी का 11वां रन बनाते ही वह 10000 रनों तक पहुंचे गए। अभी तक उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 146 मैच खेले हैं। इसमें 48 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। उनके पास 33 शतक दर्ज हैं।

    रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन

    खिलाड़ी मैच रन औसत शतक
    वसीम जाफर 156 12038 56.51 40
    परस डोगरा 146 10000* 48.02 33
    अमोल मजूमदार 136 9202 51.4 28
    देवेंद्र बुंदेला 145 9201 45.32 24
    यशपाल सिंह 118 8700 50.28 24

    25 साल पहले हुआ था पारस का डेब्यू

    2001/02 सीजन में पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था। 2018 तक वह हिमाचल के लिए खेले। 2018 से 2024 तक वह पोंडिचेरी टीम में चले गए। 2024 सीजन शुरू होने से पहले डोगरा जम्मू कश्मीर टीम के साथ जुड़ गए। रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने के मामले में पारस डोगरा चेतेश्वर पुजारा के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हैं।

    पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर पारस डोगरा ने 58 रनों की पारी खेली। 112 गेंदों पर उन्होंने 7 चौके मारे। मुकेश कुमार को उनका विकेट मिला। इस मुकाबले में बंगाल ने पहले खेलते हुए सुदीप कुमार घरामी के 146 रनों की मदद से 328 रन बनाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।