Apple का स्पेशल इवेंट
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 4 मार्च को होने वाले इस इवेंट में ही कंपनी Apple iPhone 17e मॉडल, बजट MacBook जैसे M5 Pro MacBook Pros और कुछ iPad अपग्रेड की घोषणा कर सकती है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में साफ-साफ ऐपल एक्सपीरियंस लिखा है, जो यह बताता है कि इवेंट के जरिए मीडिया को ऐपल के प्रोडक्ट एक्सपीरियंस करने का अवसर दिया जा रहा है। हालांकि, पूरी उम्मीद है कि कंपनी इसी दौरान प्रोडक्ट भी लॉन्च कर सकती है।
M5 MacBook Pro में मिलेंगे कई हार्डवेयर अपग्रेड
लॉन्च से पहले ही अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। M5 MacBook Pro में ज्यादातर हार्डवेयर अपग्रेड मिलने की संभावना है। कंपनी ने अक्टूबर में पहला मॉडल लॉन्च किया था। बजट MacBook सबसे ज्यादा ध्यान खींचेगा।
छह कलर में आएंगे नए मैकबुक
Sillycorns एक्स अकाउंट ने आने वाले मैकबुक के कलर ऑप्शन का खुलासा भी किया है। ट्वीट के अनुसार मैकबुक को एक या दो नहीं बल्कि छह कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है। इसमें हल्का पीला, हल्का हरा, नीला, गुलाबी, क्लासिक सिल्वर और गहरा ग्रे कलर शामिल है। लीक रिपोर्ट्स से पता चला है कि Apple MacBook Pro में M5 चिप मिल सकता है। iPad Air में M4 चिप हो सकती है। आगे आने वाले समय में उम्मीद है कि कंपनी 4 मार्च के इस खास इवेंट के बारे में अन्य डिटेल शेयर करे।













