• Sports
  • सूर्यकुमार यादव की इस चाल ने मारा पाकिस्तान को जोरदार तमाचा, पानी-पानी हो गया पाकिस्तानी दिग्गज

    नई दिल्ली: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला खेला गया। भारत बड़े मैच की टीम है यह उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया। पाकिस्तान को 61 रन से हराकर भारत ने शर्मसार किया। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला खेला गया। भारत बड़े मैच की टीम है यह उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया। पाकिस्तान को 61 रन से हराकर भारत ने शर्मसार किया। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की पाकिस्तान पर 8वीं जीत थी।

    हालांकि इस मैच से पहले काफी ज्यादा माहौल टेंस था। पाकिस्तान ने पहले मैच खेलने से मना कर दिया था। फिर उसके बाद पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर काफी हाइप थी। भारत ने पाकिस्तान की सारी अकड़ तोड़ दी। पाकिस्तान पर अब विश्व कप से बाहर तक होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं मैच को लेकर बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने बड़ा बयान दिया है।

    सूर्यकुमार यादव को लेकर बासित अली का बड़ा बयान

    पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली की इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आई है। उस वीडियो में बासित अली बात करते हुए कहते हैं कि सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को सबसे ज्यादा जोर से तमाचा तब मारा जब उन्होंने तिलक वर्मा और रिंकू सिंह से गेंदबाजी करवाई। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, ‘आज पाकिस्तान क्रिकेट की यह वेल्यू है।’

    बता दें कि तिलक वर्मा और रिंकू सिंह दोनों ही खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ एक-एक ओवर गेंदबाजी की थी। तिलक ने तो शदाब खान को आउट भी किया था। मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया ने ईशान किशन के 77 रन के चलते 175 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।

    आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर पाकिस्तान को रौंदने के लिए यह टारगेट काफी रहा। पाकिस्तान पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाया और 18 ओवर में ही 114 रन पर ऑल आउट हो गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।