• Religion
  • Holashtak 2026: होलाष्टक की शुरुआत के पीछे की मान्यता, क्या आप जानते हैं

    Holashtak 2026 : फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी 24 फरवरी 2026, मंगलवार को प्रातः 7 बजकर 14 मिनट तक है, अष्टमी तिथि लगते ही यानि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी, से होलाष्टक की शुरुआत होगी। होली आने से पहले होलाष्टक से होलिका दहन तक शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, होलाष्टक को लेकर विभिन्न मान्यताऐं हैं, मान्यताओं


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Holashtak 2026 : फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी 24 फरवरी 2026, मंगलवार को प्रातः 7 बजकर 14 मिनट तक है, अष्टमी तिथि लगते ही यानि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी, से होलाष्टक की शुरुआत होगी। होली आने से पहले होलाष्टक से होलिका दहन तक शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, होलाष्टक को लेकर विभिन्न मान्यताऐं हैं, मान्यताओं के पीछे वैज्ञानिक आधार निहित है।

    फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर होलिका दहन तक के समय को धर्मशास्त्रों में होलाष्टक का नाम दिया गया है। ज्योतिष के ग्रन्थों में ‘होलाष्टक’ के आठ दिन समस्त मांगलिक कार्यों में निषिद्ध कहे गए हैं। ‘होलाष्टक’ दो शब्दों से मिलकर बना है, होला और अष्टक, अष्टक अर्थात् आठ इसलिए होली जलने से आठ दिन पूर्व होलाष्टक में शुभ कर्म नहीं किए जाते, न ही कोई मांगलिक कार्य होता है, कोई नई वस्तु नहीं खरीदी जाती।

    होलाष्टक की कैसे हुई थी शुरूआत?
    होलाष्टक के मध्य दिनों में सोलह संस्कारों में से किसी भी संस्कार को नहीं किया जाता, यहां तक कि अंतिम संस्कार करने से पूर्व भी शांति कार्य किए जाते हैं। इन दिनों में सोलह संस्कारों पर रोक होने के कारण इस अवधि को शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ नहीं माना जाता। होलाष्टक के विषय में यह माना जाता है कि जब भगवान श्री भोले नाथ ने क्रोध में आकर कामदेव को भस्म कर दिया था, तो उस दिन से होलाष्टक की शुरूआत हुई थी। होली की शुरूआत होली पर्व होलाष्टक से प्रारम्भ होकर दुलहण्ड़ी तक रहती है, इसके कारण इन दिनों प्रकृति में खुशी और उत्सव का माहौल रहता है।

    क्यों मनाया जाता है होलाष्टक?
    होलाष्टक से होली के आने की दस्तक मिलती है, साथ ही उस दिन से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। इस दिन से मौसम की छटा में बदलाव आना आरम्भ हो जाता है। सर्दियां अलविदा कहने लगती हैं और गर्मियों का आगमन होने लगता है। भगवान श्री कृष्ण आठ दिन तक गोपियों संग होली खेले और दुलहण्डी के दिन अर्थात् होली को रंगों में सन कपड़ों को अग्नि के हवाले कर दिया, तब से आठ दिन तक यह पर्व मनाया जाने लगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।