• Entertainment
  • ‘द गॉडफादर’ एक्टर रॉबर्ट डुवैल का निधन, ऑस्कर विनर एक्टर के लिए अनुपम खेर ने लिखा भावुक पोस्ट

    हॉलीवुड के मशहूर एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर और ऑस्कर विनर रॉबर्ट डुवैल (Roberrt Duvall) का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। रॉबर्ट डुवैल ने ‘द गॉडफादर’ जैसी कल्ट फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से दुनिया भर में पॉपुलैरिटी बटोरी थी। उनकी पत्नी लुसियाना डुवैल ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस दुखद खबर की पुष्टि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    हॉलीवुड के मशहूर एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर और ऑस्कर विनर रॉबर्ट डुवैल (Roberrt Duvall) का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। रॉबर्ट डुवैल ने ‘द गॉडफादर’ जैसी कल्ट फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से दुनिया भर में पॉपुलैरिटी बटोरी थी। उनकी पत्नी लुसियाना डुवैल ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस दुखद खबर की पुष्टि की।

    बयान के अनुसार, रॉबर्ट डुवैल ने रविवार, 15 फरवरी को वर्जीनिया के मिडलबर्ग स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। रॉबर्ट का जन्म 5 जनवरी 1931 को कैलिफोर्निया में हुआ था। उन्होंने सात दशकों से अधिक के करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने हर भूमिका को गहराई से निभाया और लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई।

    रॉबर्ट डुवैल के निधन पर अनुपम खेर ने का भावुक पोस्ट

    एक्टर अनुपम खेर ने रॉबर्ट डुवैल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रॉबर्ट डुवैल की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘रॉबर्ट डुवैल ऐसे एक्टर थे, जिन्हें ध्यान खींचने के लिए कभी शोर की जरूरत नहीं पड़ी। शांत, सटीक और बहुत सच्चे… वह हर रोल में जबरदस्त गहराई लेकर आए और पर्दे पर कमाल की छाप छोड़ी। मेरे लिए वह हमेशा पसंदीदा एक्टर्स में से एक थे इसलिए नहीं कि उन्हें स्पॉटलाइट चाहिए थी, बल्कि इसलिए कि उन्हें कभी इसकी जरूरत नहीं पड़ी।’

    रॉबर्ट डुवैल की एक्टिंग की तारीफ की

    अनुपम खेर ने आगे कहा, ”द गॉडफादर’ में टॉम हेगन की संयमित ताकत से लेकर ‘एपोकैलिप्स नाउ’ में किलगोर की इंटेंसिटी तक, डुवैल के कैरेक्टर स्क्रीन के बाद भी लंबे समय तक याद रहते हैं। ‘टेंडर मर्सीज’ में उनकी ऑस्कर विनिंग परफॉर्मेंस ने अनोखी एक्टिंग दिखाई, जबकि ‘द एपोस्टल’ और ‘लोनसम डव’ जैसी फिल्मों ने उनकी निडरता को उजागर किया।’

    ‘आपका काम सिखाता रहेगा’

    उन्होंने लिखा, ‘वह बिना दिखावे के शानदार थे। कम शब्दों में कहने में मास्टरक्लास। रॉबर्ट डुवैल जैसे एक्टर सिर्फ परफॉर्म नहीं करते, वो बन जाते हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले। आपका काम सिखाता रहेगा, प्रेरित करता रहेगा।’

    रॉबर्ट डुवैल का करियर, पॉपुलैरिटी और अवॉर्ड्स

    साल 1972 में रिलीज फिल्म ‘द गॉडफादर’ जैसी कालजयी फिल्म ने रॉबर्ट डुवैल को हॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में शुमार कर दिया था। डायरेक्टर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की इस फिल्म में उनके किरदार का नाम टॉम हेगन रहता है। डुवैल ने इस भूमिका को संयम और गहन भावनाओं के साथ बेहतरीन तरीके से पर्दे पर पेश किया था।

    रॉबर्ट डुवैल ने अपने सात दशक से भी लंबे करियर में एक ऑस्कर, दो बाफ्टा अवॉर्ड्स, चार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स, दो प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स और एक सैटेलाइट अवॉर्ड जीता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 60 के दशक में टीवी पर छोटे-मोटे किरदारों से की थी। फिर साल 1962 में To Kill a Mockingbird से फिल्म में डेब्यू किया। रॉबर्ट डुवैल ने भले ही Tender Mercies में परफॉर्मेंस के लिए एक ऑस्कर अवॉर्ड जीता, पर उनके कई किरदार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए थे। ये हैं:

    • द गॉडफादर (1972)
    • एपोकैलिप्स नाउ (1979)
    • द ग्रेट सैंटिनी (1979)
    • द एपोस्टल (1997)
    • ए सिविल एक्शन (1998)
    • द जज (2014)

    रॉबर्ट डुवैल की यादगार फिल्में

    • द आउटफिट (1973)
    • द गॉडफादर पार्ट II (1974)
    • द कन्वर्सेशन (1974)
    • नेटवर्क (1976)
    • ट्रू कन्फेशंस (1981)
    • द नेचुरल (1984)
    • कलर्स (1988)
    • डेज़ ऑफ थंडर (1990)
    • रैम्बलिंग रोज़ (1991)
    • फॉलिंग डाउन (1993)
    • द पेपर (1994)
    • स्लिंग ब्लेड (1996)
    • गॉन इन 60 सेकंड्स (2000)
    • डीप इम्पैक्ट (1998)
    • ओपन रेंज (2003)
    • क्रेज़ी हार्ट (2009)
    • गेट लो (2010)
    • जैक रीचर (2012)
    • विडोज़ (2018)
    • हसल (2022)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।