• Entertainment
  • प्रेमानंद जी महाराज से फिर मिले विराट और अनुष्का, गले में पहनी तुलसी माला, आम जनता संग बैठ लिए मंत्र

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जब हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे, तो उन्हें देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। दोनों के गले में तुलसी की माला थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। और अब विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने वृंदावन के केली


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जब हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे, तो उन्हें देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। दोनों के गले में तुलसी की माला थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। और अब विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने वृंदावन के केली कुंज धाम पहुंचे। पिछले तीन साल में यह चौथी-पांचवी बार है, जब अनुष्का और विराट ने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। हालांकि, उनकी ज्यादातर मुलाकातें गोपनीय ही रहीं। अब हाल ही अनुष्का और विराट जब पहुंचे, तो उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

    प्रेमानंद जी की शरण में अनुष्का-विराट, गले में तुलसी माला और माथे पर तिलक

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सोमवार, 16 फरवरी की रात वृंदावन पहुंचे थे और 17 फरवरी की सुबह प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर प्रेमानंद जी का प्रवचन सुना और जो भी मन में सवाल थे वो पूछे। माथे पर तिलक लगाए और गले में तुलसी माला पहने अनुष्का-विराट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

    फैंस की भीड़ ने घेर ली अनुष्का-विराट की गाड़ी

    हालांकि, जब अनुष्का और विराट वृंदावन पहुंचे, तो फैंस की भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। वो किसी तरह से वहां से निकलकर प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम तक पहुंचे। वहां से निकले तो फिर सभी को नमन करके निकले और श्रद्धालु फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

    सोशल मीडिया पर चर्चा, चाहे कितना भी पैसा हो, आंतरिक शांति जरूरी

    अनुष्का शर्मा और विराट की प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि किस तरह सारी चमक-धमक छोड़ विराट और अनुष्का एकदम आध्यात्म की राह पर हैं। कुछ का कहना है कि कपल का यूं आध्यात्म में लीन होना दिखाता है कि इंसान के पास चाहे कितनी भी लग्जरी और पैसा हो, पर अंदर की शांति बहुत जरूरी है। पढ़िए यूजर्स के ट्वीट्स:

    अनुष्का और विराट का आध्यात्म का सफर कब-कैसे शुरू हुआ?

    अनुष्का और विराट ने प्रेमानंद जी महाराज से पहली मुलाकात साल 2023 में की थी। इसके बाद साल 2025 में करीब तीन बार अनुष्का और विराट संत प्रेमानंद जी से मिलने पहुंचे थे। और अब वो फिर से उनकी शरण में पहुंचे। हर बार वह सादगी भरे अंदाज में सत्संग सुनते और प्रेमानंद जी से मंत्र लेते नजर आए। मालूम हो कि अनुष्का और विराट ने साल 2017 से ही आध्यात्म को अपनाना शुरू कर दिया था। साल 2023 में वह वृंदावन और ऋषिकेश के आश्रमों में पहुंचे थे। फिर साल 2022 में बेटी वामिका का जन्म हुआ, तो उसके बाद कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम गए। वहां भी वह दो-तीन बार जा चुके हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।