• Sports
  • जसप्रीत बुमराह नहीं खेल पाएंगे टी20 वर्ल्ड कप का अगला मुकाबला, टीम इंडिया के कोच ने दिया बड़ा अपडेट

    नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सुपर आठ में पहुंच चुकी है लेकिन बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मंगलवार को कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप ए के आखिरी मैच में विश्राम नहीं दिया जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले में बुमराह ने सईम अयूब और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सुपर आठ में पहुंच चुकी है लेकिन बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मंगलवार को कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप ए के आखिरी मैच में विश्राम नहीं दिया जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले में बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा के अहम विकेट लिए जिससे पाकिस्तान को 61 रन से पराजय का सामना करना पड़ा।

    बुमराह को नहीं दिया जाएगा आराम

    बीसीसीआई की खेल विज्ञान टीम बुमराह के कार्यभार का एहतियात के साथ प्रबंधन कर रही है और उन्हें समय समय पर विश्राम दिया जाता है। कोटक ने हालांकि मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि बुमराह को आराम दिया जाएगा। इसके बारे में बाद में फैसला लेंगे।’

    अभिषेक शर्मा की फिटनेस के बारे में उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल सके थे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए। कोटक ने कहा, ‘उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। पिछले मैच में वह पहले ओवर में आउट हो गया। हम ज्यादा विश्लेषण नहीं करना चाहते। अब वह ठीक है।’

    ईशान किशन की जमकर तारीफ

    उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह अपने शुरुआती दिनों से ही आत्मविश्वास से भरपूर है। इससे टी20 क्रिकेट में मदद मिलती है। विश्व कप शुरू होने के बाद से हमने देखा है कि कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है और यही वजह है कि हर मैच अहम है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।