• National
  • AI इम्पैक्ट समिट​ में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे स्पेन के राष्ट्रपति, जयंत चौधरी ने किया स्वागत

    नई दिल्ली: इंडिया एआई-इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज भारत दौरे पर आए हैं। बुधवार सुबह एयरपोर्ट पर कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति सांचेज की भारत यात्रा से भारत-स्पेन के संस्कृति, पर्यटन और एआई के दोहरे वर्ष के चल रहे समारोहों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: इंडिया एआई-इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज भारत दौरे पर आए हैं। बुधवार सुबह एयरपोर्ट पर कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति सांचेज की भारत यात्रा से भारत-स्पेन के संस्कृति, पर्यटन और एआई के दोहरे वर्ष के चल रहे समारोहों को और गति मिलेगी।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्पेन के राष्ट्रपति के भारत आगमन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें रिसीव करने के लिए मंत्री जयंत चौधरी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, सांचेज की इस यात्रा से भारत-स्पेन के संस्कृति, पर्यटन और एआई को बढ़ावा मिलेगा।

    दुनिया का सबसे बड़ा एआई फोरम

    इंडिया एआई-इम्पैक्ट समिट का आगाज 16 फरवरी से हो चुका है। समिट में शामिल होने के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों से नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। यह समिट दुनिया का सबसे बड़ा एआई फोरम है, जो एआई पॉलिसी की दिशा तय करने के लिए देश के लीडर्स, टेक्नोलॉजी कंपनी के सीईओ, एकेडमिक एक्सपर्ट्स और सिविल सोसाइटी को एक साथ लाता है।

    समिट में 13 देशों की भागीदारी

    समिट में 13 देशों की भागीदारी देखने को मिल रही है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड और कई अफ्रीकी देश शामिल हैं। तीन प्रमुख थीम (लोग, ग्रह और प्रगति) पर आधारित 300 से अधिक क्यूरेटेड पवेलियन लगाए गए हैं। साथ ही 600 से ज्यादा हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप्स अपने एआई मॉडल, समाधान और वैश्विक प्रभाव वाली तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेषज्ञ इसे भारत की तेजी से बढ़ती एआई अर्थव्यवस्था का मजबूत संकेत मान रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।