• Entertainment
  • कन्नड़ एक्ट्रेस का स्टेडियम के लेडीज टॉयलेट में चुपके से बनाया अश्लील वीडियो, अब कर रहे ब्लैकमेल

    कन्नड़ टीवी धारावाहिकों की एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि एक इवेंट के दौरान एक स्टेडियम के वॉशरूम में चोरीछिपे उनकी फिल्म बनाई गई और पैसे नहीं देने पर वीडियो को ऑनलाइन वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना हाल में यहां हुए


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कन्नड़ टीवी धारावाहिकों की एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि एक इवेंट के दौरान एक स्टेडियम के वॉशरूम में चोरीछिपे उनकी फिल्म बनाई गई और पैसे नहीं देने पर वीडियो को ऑनलाइन वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना हाल में यहां हुए सेलिब्रिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में हुई।

    अपनी शिकायत में एक्ट्रेस ने कहा कि वह कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय समारोह में शामिल हुई थीं। इसमें कहा गया है कि समारोह के दूसरे दिन, सात फरवरी को, जब वह स्टेडियम के अंदर मौजूद लेडीज टॉयलेट का इस्तेमाल करने गईं तो किसी अनजान व्यक्ति ने चुपके से उनका एक अश्लील और गंदा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

    पैसे मांगे और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया

    एफआईआर में कहा गया है कि कथित वीडियो एक इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके दोस्त के इंस्टाग्राम अकाउंट इस गलतफहमी में भेजा गया कि वह एक्ट्रेस का अकाउंट है। FIR के मुताबिक, ‘वीडियो में दिख रहे कंटेंट अश्लील हैं। वीडियो अपलोड करने के बाद, अनजान लोगों ने और प्राइवेट वीडियो भेजने तथा वीडियो कॉल करने की धमकी दी। उन्होंने पैसे मांगे और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

    आरोपियों ने मांगे हैं पैसे और दी धमकी

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो वीडियो को दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया जाएगा और पब्लिक कर दिया जाएगा।

    शिकायत से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो एक पेन ड्राइव में जमा किए

    एफआईआर में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने शिकायत से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो एक पेन ड्राइव में जमा किए हैं। पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर, आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं और अन्य प्रावधानों के तहत 13 फरवरी को यहां साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है, और आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच चल रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।