• Technology
  • एआई, एआई, एआई और सिर्फ एआई, क्या इस बार भी फोन नहीं AI पर होगी बात, Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले कंपनी पर तंज

    Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 का आयोजन 25 फरवरी को होने वाला है। इस इवेंट में कंपनी Galaxy S26 Series लॉन्च करने वाली है। सीरीज में तीन स्मार्टफोन Galaxy S26, Galaxy S26+ Galaxy S26 Ultra शामिल होंगे, लेकिन लग रहा है कि सैमसंग इस बार भी हैंडसेट की जगह एआई पर फोकस करने वाली है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 का आयोजन 25 फरवरी को होने वाला है। इस इवेंट में कंपनी Galaxy S26 Series लॉन्च करने वाली है। सीरीज में तीन स्मार्टफोन Galaxy S26, Galaxy S26+ Galaxy S26 Ultra शामिल होंगे, लेकिन लग रहा है कि सैमसंग इस बार भी हैंडसेट की जगह एआई पर फोकस करने वाली है। कंपनी का अपकमिंग इवेंट फोन लॉन्च नहीं बल्कि एक एआई इवेंट हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि हाल ही में एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसे गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का लीक फुटेज बताया जा रहा है। वीडियो में इवेंट के दौरान कंपनी के लीडर्स फोन नहीं बल्कि एआई की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    इवेंट में होगी सिर्फ एआई की बात

    टिप्सटर Shishir ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में सैमसंग S26 अनपैक्ड इवेंट का लीक हुआ फुटेज लिखा है। इस वीडियो में सभी लोग सिर्फ और सिर्फ एआई पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल यह वीडियो आने वाले Galaxy Unpacked इवेंट की नहीं बल्कि Galaxy S25 लॉन्च वाले इवेंट की है। टिप्सटर अपने ट्वीट के जरिए बताना चाहता है कि इस बार भी सैमसंग के पास अपने डिवाइस के लिए कुछ नया होगा। वह Galaxy S26 Series के लॉन्च के दौरान भी सिर्फ एआई की बात ही करेंगे।

    पिछली बार भी Galaxy S25 Series के लॉन्च इवेंट में एआई फोकस था। इस बार फिर ऐसा ही कुछ होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि टिप्सटर बताना चाह रहा है कि गैलेक्सी एस26 सीरीज में कोई ज्यादा बड़े हार्डवेयर अपग्रेड मिलने की उम्मीद कम है।

    प्री-रिजर्व करने पर फ्री मिलेगा वाउचर

    लॉन्चिंग से पहले सीरीज की कई डिटेल सामने आ गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में सीरीज की कीमत और प्री-रिजर्व डिटेल बताई गई है। टिप्सटर Sanju Choudhary ने एक्स अकाउंट से ट्वीट करके प्री-रिजर्व डिटेल और अल्ट्रा की कीमत का खुलासा किया है। ट्वीट के अनुसार, सीरीज के स्मार्टफोन को प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को फ्री में स्टोरेज अपग्रेड मिलेगा। साथ ही, वे सबसे ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू लॉक कर पाएंगे। इतना ही नहीं, उन्हें 2699 रुपये का वाउचर भी मिलेगा। ऑनलाइन सीरीज के एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन का लाभ मिलेगा।

    इतनी हो सकती है भारत में अल्ट्रा की कीमत

    ट्वीट की मानें तो Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन की कीमत भारत में 1,34,999 रुपये से लेकर 1,39,999 रुपये के बीच में हो सकती है। हालांकि, सटीक कीमत तो लॉन्चिंग के दौरान ही पता चलेगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।