• Sports
  • मोहम्मद शमी के 9 विकेट बेकार, बंगाल को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंची जम्मू कश्मीर

    नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2025-26 एलीट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जम्मू कश्मीर और बंगाल के बीच 15 फरवरी से कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकेडमी ग्राउंड में खेला जा रहा था। खेल के चौथे दिन मैच खत्म हुआ। जम्मू कश्मीर ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। उन्होंने बंगाल को हराकर फाइनल में जगह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2025-26 एलीट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जम्मू कश्मीर और बंगाल के बीच 15 फरवरी से कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकेडमी ग्राउंड में खेला जा रहा था। खेल के चौथे दिन मैच खत्म हुआ। जम्मू कश्मीर ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। उन्होंने बंगाल को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। बता दें कि जम्मू कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है।

    मोहम्मद शमी ने किया शानदार प्रदर्शन

    भले ही बंगाल यह सेमीफाइनल मुकाबला हार गया हो। लेकिन भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए एक बार फिर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है। शमी ने पहली पारी में 8 तो दूसरी पारी में 1 विकेट लिया। इस तरह उन्होंने पूरे मैच में कुल 9 विकेट झटके।

    आकिब नबी रहे प्लेयर ऑफ द मैच

    जम्मू कश्मीर के ऑलराउंडर आकिब नबी लगातार डॉमेस्टिक क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सनसनी मचा रहे हैं। रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भी आकिब नबी छा गए। उन्होंने भी दोनों पारियां मिलाकर कुल 9 विकेट लिए। इसके अलावा पहली पारी में बल्ले से 42 रन का योगदान भी दिया। उनको अपने इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

    कुछ ऐसा रहा सेमीफाइनल मैच

    जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में बंगाल ने पहली पारी में सुदीप कुमार घरमी के 146 रन के चलते 328 रन बनाए। आकिब नबी ने पहली पारी में पंजा खोला। सुनील कुमार को भी 3 विकेट मिले। पहली पारी में फिर जम्मू कश्मीर की टीम 302 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

    जम्मू कश्मीर के लिए 82 रन अब्दुल समद ने बनाए। कप्तान पारस डोगरा ने 58 रन की पारी खेली। बंगाल के पास पहली पारी के बाद 26 रन की लीड थी। बंगाल के लिए पहली इनिंग्स में 8 विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। इसके बाद जम्मू कश्मीर ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए बंगाल को 99 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट कर दिया। जम्मू कश्मीर के लिए आकिब नबी और सुनील कुमार ने 4-4 विकेट लिए। इस तरह बंगाल सिर्फ 126 रन का लक्ष्य ही जम्मू कश्मीर को दे पाई

    जम्मू कश्मीर ने 126 रन का टारगेट 6 विकेट रहते ही हासिल कर लिया। वंशज शर्मा ने नाबाद 43 रन बनाए। अब्दुल समद भी 30 रन बनाकर नाबाद रहे। आकाशदीप ने दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। 1 विकेट मोहम्मद शमी को भी मिला।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।