• Business
  • पाई नेटवर्क ने बिटकॉइन के छुड़ाए छक्के, 7 दिन में 40% से ज्यादा रिटर्न, कहां पहुंची क्रिप्टोकरेंसी की कीमत?

    नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी में इस समय गिरावट जारी है। वहीं कुछ ऐसी क्रिप्टोकरेंसी भी हैं जिन्होंने कुछ ही दिनों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे दिया है। इन्हीं में एक है पाई नेटवर्क कॉइन। भविष्य के बिटकॉइन कहे जाने वाले पाई नेटवर्क कॉइन ने पिछले 7 दिनों में बिटकॉइन को ही पीछे छोड़ दिया है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी में इस समय गिरावट जारी है। वहीं कुछ ऐसी क्रिप्टोकरेंसी भी हैं जिन्होंने कुछ ही दिनों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे दिया है। इन्हीं में एक है पाई नेटवर्क कॉइन। भविष्य के बिटकॉइन कहे जाने वाले पाई नेटवर्क कॉइन ने पिछले 7 दिनों में बिटकॉइन को ही पीछे छोड़ दिया है। इन 7 दिनों में पाई नेटवर्क ने 40 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं बिटकॉइन का रिटर्न एक फीसदी भी नहीं है।

    बुधवार रात 10 बजे बिटकॉइन करीब 67 हजार डॉलर पर था। पिछले 24 घंटे में इसमें करीब 0.70 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पाई नेटवर्क करीब 0.1876 डॉलर पर था। पिछले 24 घंटे में पाई नेटवर्क ने 42 फीसदी रिटर्न दिया है। कॉइनमार्केटकैप के मुताबिक टॉप 100 क्रिप्टोकरेंसी में पिछले 7 दिनों में पाई नेटवर्क कॉइन का रिटर्न सबसे ज्यादा रहा है।
    Multibagger Stock: 1 लाख के बना दिए 3.46 करोड़ रुपये, पैसों की बारिश कर रहा यह शेयर, कभी 13 पैसे थी कीमत

    पीक से काफी नीचे है पाई नेटवर्क

    पाई नेटवर्क कॉइन में बेशक इस समय तेजी आई हो, लेकिन इसकी कीमत अपने पीक से काफी नीचे है। पिछले साल 27 फरवरी सुबह करीब 8:30 बजे पाई नेटवर्क कॉइन की कीमत 2.93 डॉलर पर पहुंच गई थी। यह इसकी अभी तक की पीक वैल्यू है। पीक पर पहुंचने के बाद इसमें जबरदस्त गिरावट आई। अब यह 0.1876 डॉलर है। ऐसे में यह अभी पीक के मुकाबले 90 फीसदी से ज्यादा नीचे गिरकर कारोबार कर रही है।

    बिटकॉइन कर रही नुकसान

    बिटकॉइन दुनिया की सबसे महंगी और प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी है। लेकिन यह अभी बुरे दौर से गुजर रही है। अक्टूबर में 1,26,000 डॉलर के अपने रिकॉर्ड स्तर से इसने करीब आधी कीमत गंवा दी है। बिटकॉइन को अक्सर ‘डिजिटल सोना’ कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि सोने की तरह यह भी कोई डिविडेंड या मुनाफा नहीं देता। इसकी कीमत सिर्फ इस बात पर निर्भर करती है कि निवेशक इसे खरीदने के लिए कितना पैसा देने को तैयार हैं।

    मार्केट कैप में आई गिरावट

    पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट कैप में भी गिरावट आई है। यह करीब 0.83% गिरकर 2.31 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। पिछले एक महीने से इसमें लगातार गिरावट आ रही है। इस एक महीने में क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप 25 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। दुनिया की सबसे महंगी और बड़ी क्रिप्टो बिटकॉइन भी इस एक महीने में करीब 28 फीसदी गिर गई है।

    डिस्क्लेमर: क्रिप्टोकरेंसी में 24 घंटे कारोबार होता है। ऐसे में इनकी कीमत पल-पल बदलती रहती है। कुछ ही मिनटों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत काफी गिर जाती है और निवेशकों को बड़ा नुकसान हो जाता है। ऐसे में इसमें निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।