• Sports
  • तीन मैच, तीसरी बार नहीं खुला खाता, अभिषेक शर्मा ने लगाई डक की हैट्रिक,कई शर्मनाक रिकॉर्ड हुए नाम

    अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खराब प्रदर्शन जारी रहा। नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अभिषेक से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे मैच के पहले ही ओवर में बिना


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खराब प्रदर्शन जारी रहा। नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अभिषेक से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे मैच के पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। नीदरलैंड्स के स्पिनर आर्यन दत्त ने पारी की तीसरी ही गेंद पर अभिषेक को क्लीन बोल्ड कर भारतीय खेमे को शुरुआती झटका दिया।

    पहले भी दो बार जीरो पर हुए आउट

    अभिषेक शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। इस टूर्नामेंट में यह उनकी लगातार तीसरी ‘डक’ (शून्य) है। इससे पहले वे अमेरिका और चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना खाता खोलने में नाकाम रहे थे। विश्व के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज के रूप में टूर्नामेंट में उतरे अभिषेक का इस तरह बार-बार शून्य पर आउट होना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गया है, खासकर तब जब टीम अब नॉकआउट (सुपर-8) स्टेज में प्रवेश करने जा रही है।

    अभिषेक के लिए एक साल में 5वां डक

    यह अभिषेक शर्मा शर्मा का इस साल में 5वां डक है। इस वर्ल्ड कप में 3 बार डक पर आउट होने के अलावा वे पहले भी दो बार जीरो पर आउट हुए हैं। ऐसा पहले संजू सैमसन के साथ भी हो चुका है। संजू साल 2024 में 5 बार डक पर आउट हुए थे।

    टी20आई में एक साल में भारत के लिए सर्वाधिक डक:

    • 5- संजू सैमसन (2024)
    • 5- अभिषेक शर्मा (2026)
    • 3- यूसुफ पठान (2009)
    • 3- रोहित शर्मा (2018)
    • 3- रोहित शर्मा (2022)
    • 3- विराट कोहली (2024)
    • 3- सूर्यकुमार यादव (2025)

    अभिषेक शर्मा एक साल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी अब आ चुके हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर पाकिस्तान के सईम अयूब का नाम है। अयूब एक साल में 6 बार डक पर आउट हुए हैं।

    टी20I में एक साल में सर्वाधिक शून्य पर आउट होने वाले ओपनिंग बल्लेबाज

    • 6- सईम अयूब (पाकिस्तान, 2025)
    • 5- चालोएमवोंग चटफैसन (थाईलैंड, 2024)
    • 5- कुशल भुरटेल (नेपाल, 2024)
    • 5- धर्म केसुमा (इंडोनेशिया, 2025)
    • 5- परवेज हुसैन इमोन (बांग्लादेश, 2025)
    • 5- अभिषेक शर्मा (भारत, 2026)

    सिराज की जर्सी पहनकर मैदान पर आए

    मैच के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। अभिषेक शर्मा अपनी जर्सी में समस्या के कारण मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे। फैंस को उम्मीद थी कि शायद जर्सी बदलने से उनकी किस्मत भी बदल जाएगी, लेकिन आर्यन दत्त की सीधी गेंद उनके लेग स्टंप को उड़ा ले गई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।