• National
  • आज 20 बड़े वर्ल्ड लीडर करेंगे AI को डिकोड, जानें कौन-कौन होगा शामिल

    नई दिल्ली: आज दुनियाभर की निगाहे भारत मंडपम पर होगी, जहां 20 बड़े वर्ल्ड लीडर्स और टॉप इंडस्ट्री लीडर्स इंडिया AI इंपैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। सुबह 9.40 बजे पीएम नरेन्द्र मोदी ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंतोनियो गुतारेस भी उद्घाटन समारोह को संबोधित


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आज दुनियाभर की निगाहे भारत मंडपम पर होगी, जहां 20 बड़े वर्ल्ड लीडर्स और टॉप इंडस्ट्री लीडर्स इंडिया AI इंपैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। सुबह 9.40 बजे पीएम नरेन्द्र मोदी ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंतोनियो गुतारेस भी उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। इसके अलावा इंडस्ट्री के टॉप लीडर्स भी उद्घाटन समारोह में AI को डिकोड करेंगे।

    ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होंगे पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने पिछले साल एआई एक्शन समिट में हिस्सा लिया था। पीरम ने न सिर्फ समिट की सह अध्यक्षता की थी बल्कि उन्होंने अपने संबोधन में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि जैसे क्षेत्रों में उभई के महत्व पर जर दिय था। कहा था कि एआई के जरिये लाखो लोगे के जीवन को बदलने में मदद मिल सकती है।

    हर चीज के निकाले जा सकते हैं सॉल्यूशन: मैक्रों

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पिछले साल ही गैरिस में आयोजित एआई समिट के दौरान कहा था कि वह भारत में होने वाली एआई समिट कर हिस्सा बनेंगे। मैको एआई को लेकर हमेश कहते रहे हैं कि इसके जरिये इकॉनमी से लेकर पर्यावरण तक के सॉल्यूशन निकाले जा सकते हैं।

    एआई समिट के लिए भारत उपयुक्त जगह

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एटोनियों नियो गुतारेस ने हाल के बयान में से कहा भी है कि इस समिट के लिए भारत सबसे उपयुक्त जगह है। उन्होंने भारत की पहल का स्वागत करते हुए कहा था कि कि एआई का विकास हर किसी के लाभ के लिए हो और ग्लोबल साउथ के देश मी एआई के लाभ का हिस्सा बने।

    मैक्रों ने पोस्ट किया मोदी संग AI वाला फोटो

    बुधवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों AI समिट में पहुंचे और पीएम नरेन्द्र मोदी से मिले। इसके बाद मैक्रों ने X पर पीएम मोदी के साथ अपनी AI तस्वीर पोस्ट की। लिखा, ‘जब दोस्त जुड़ते है, तो इनोवेशन होता है। AI इंपैक्ट समिट के लिए तैयार रहें

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।