• International
  • पाकिस्‍तान के कराची शहर में गैस सिलेंडर ब्‍लास्‍ट से इमारत ढही, 16 लोगों की मौत, 14 घायल

    कराची: पाकिस्‍तान की आर्थिक राजधानी कराची में सिलेंडर विस्‍फोट से एक तीन मंजिला इमारत ढह गई जिससे कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 14 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 4 बच्‍चे और 6 महिलाएं हैं। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक सोल्‍जर बाजार नंबर 3 में यह गैस सिलेंडर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कराची: पाकिस्‍तान की आर्थिक राजधानी कराची में सिलेंडर विस्‍फोट से एक तीन मंजिला इमारत ढह गई जिससे कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 14 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 4 बच्‍चे और 6 महिलाएं हैं। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक सोल्‍जर बाजार नंबर 3 में यह गैस सिलेंडर ब्‍लास्‍ट हुआ। राहत बचावकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और तेजी से बचाव अभियान जारी है। बचाव दल के सूत्रों ने बताया कि यह विस्‍फोट बुधवार की रात को पहले फ्लोर पर हुआ। यह विस्‍फोट इतना तेज था कि पूरी इमारत इससे गिर गई और इतने लोग मारे गए।

    जिओ न्‍यूज के मुताबिक डीआईजी डाक्‍टर फारुख लानजार ने कहा कि शुरुआती सूचना के मुताबिक यह विस्‍फोट गैस लीक करने की वजह से हुआ। उन्‍होंने बताया कि इस बात की आशंका है कि और शव अभी इमारत के अंदर दबे हो सकते हैं। उन्‍होंने बताया कि मलबे को हटाने के लिए राहत और बचाव काम तेजी से जारी है। सभी घायलों को अस्‍पताल भेज दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि इस विस्‍फोट के असली कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। इस बात की जांच की जाएगी कि यह इमारत कानूनी थी या गैर कानूनी। अगर यह गैर कानूनी होगी तो कार्रवाई की जाएगी।

    बचाव दल ने एक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और कई शवों और घायलों को मलबे से निकाला है। मरने वालों में एक 10 साल की बच्‍ची और एक 60 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी पीड़‍ितों की पहचान की कोशिश की जा रही है। एक 14 साल की बच्‍ची को बचा लिया गया है और उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इमारत के तलाशी का काम पूरा हो गया है और अब मलबे को हटाया जा रहा है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा व्‍यवस्‍था को कड़ा कर दिया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।