• Business
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़े पर IRCTC की बड़ी कार्रवाई, 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर प्रोफाइल किए ब्लॉक

    नई दिल्ली: आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई की है। आईआरसीटीसी ने साल 2025 में 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर प्रोफाइल ब्लॉक कर दिए हैं। साथ ही टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए आधार-आधारित नए नियम लागू किए गए हैं। यह पहल रेल मंत्रालय के तहत यात्रियों को


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई की है। आईआरसीटीसी ने साल 2025 में 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर प्रोफाइल ब्लॉक कर दिए हैं। साथ ही टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए आधार-आधारित नए नियम लागू किए गए हैं। यह पहल रेल मंत्रालय के तहत यात्रियों को बेहतर सर्विस देने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    इसके तहत आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट और रेल कनेक्ट (Rail Connect) मोबाइल ऐप के यूजर इंटरफेस को सरल, तेज और अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया है। अब लॉग-इन प्रक्रिया तेज की गई है, फॉर्म फील्ड्स को पुनर्व्यवस्थित किया गया है और ट्रेन सूची को ‘डिपार्चर टाइम’ के आधार पर दिखाया जा रहा है। साथ ही ‘Show/Hide Filter’ जैसे फीचर जोड़े गए हैं ताकि यात्री अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकें।
    Train News: ट्रेन के टॉयलेट में अब नहीं दिखेंगे चेन में बंधा स्टील का मग्गा, रेलवे की यह है नई व्यवस्था

    कई चीजों पर हुआ ऐक्शन

    • 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर आईडी डीएक्टिवेट की गईं साल 2025 में
    • 4.86 करोड़ यूजर आईडी पुनः सत्यापन के दायरे में
    • 12,819 संदिग्ध ई-मेल डोमेन ब्लॉक किए गए
    • 3.99 लाख संदिग्ध PNR से जुड़े 376 मामलों की रिपोर्ट नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज

    आधार वेरिफिकेशन से तत्काल बुकिंग

    आईआरसीटीसी की नई व्यवस्था के तहत तत्काल और एआरपी (Advance Reservation Period) टिकट केवल आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही बुक कर सकेंगे। इससे फर्जी अकाउंट और ऑटोमेटेड बुकिंग पर रोक लगेगी तथा असली यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

    इसके साथ ही आईआरसीटीसी ने टिकटिंग प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने के लिए कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN) और एडवांस एंटी-बॉट टेक्नोलॉजी लागू की है। इससे सर्वर पर लोड कम होगा, संदिग्ध ट्रैफिक फिल्टर होगा और वास्तविक यूजर्स को तेज सेवा मिलेगी।

    एमसीडी के साथ एमओयू

    दिल्ली नगर निगम (MCD) ने उत्तरी रेलवे के दिल्ली डिवीजन के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दे दी है। इस समझौते के तहत रेलवे की संपत्तियों पर लगने वाले बाहरी विज्ञापनों से होने वाली कमाई को बांटा जाएगा। ये विज्ञापन ऐसे होने चाहिए जो जनता को दिखें और MCD के इलाके में आते हों। यह समझौता पिछले नवंबर में तैयार किए गए ड्राफ्ट MoU के अनुसार है। इसके तहत, रेलवे को ऐसे विज्ञापनों से जितनी भी कुल कमाई होगी, उसका 25% हिस्सा MCD को मिलेगा। यह भुगतान हर तीन महीने में किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों के अंदर लगने वाले विज्ञापनों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।