• Technology
  • PM मोदी ने उठाया हाथ फ‍िर भी नहीं पकड़ा, OpenAI और एंथ्रोपिक के CEO ने क्‍यों लहरा दी मुठ्ठियां?

    Altman and Amodei: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के मंच से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। दरअसल पीएम मोदी की मौजूदगी में दुनिया के दो सबसे बड़े टेक दिग्गजों की तल्खी सामने आ गयी। यह दो टेक दिग्गज OpenAI के सैम


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Altman and Amodei: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के मंच से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। दरअसल पीएम मोदी की मौजूदगी में दुनिया के दो सबसे बड़े टेक दिग्गजों की तल्खी सामने आ गयी। यह दो टेक दिग्गज OpenAI के सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई थे। कार्यक्रम में जब सभी से एकता दिखाने के लिए हाथ पकड़ने का अनुरोध किया गया, तो दोनों ने हिचकिचाहट दिखाई और हाथ मिलाने के बजाय अपनी मुट्ठियां हवा में लहरा दीं। यह कोई इत्तेफाक नहीं था बल्कि एआई की दुनिया में दिग्गजों के बीच बढ़ती गहरी खाई का जीता जागता उदाहरण था।

    पुरानी है रंजिश

    रिपोर्ट्स के अनुसार,(REF.) ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई के बीच यह टकराव नया नहीं है। इसकी जड़ें तब गहरी हुईं जब एंथ्रोपिक के संस्थापक डारियो और डेनिएला अमोदेई ने OpenAI छोड़ दिया था। वे दोनों वहां वाइस-प्रेसिडेंट थे, लेकिन उन्हें लगा कि सैम ऑल्टमैन सुरक्षा से ज्यादा व्यापार और मुनाफे को तवज्जो देते हैं।

    इस असहमति के बाद उन्होंने एंथ्रोपिक बनाई, जिसका मूल मंत्र था सुरक्षा पहले। उस समय से ये दोनों कंपनियां एक-दूसरे की कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं। भारत मंडपम के मंच पर हाथ न पकड़ना इसी रंजिश का नतीजा थी।

    विज्ञापन और सोशल मीडिया पर जंग

    मंच पर दिखी इस कड़वाहट की एक ताजा वजह सुपर बॉल विज्ञापन भी है। फरवरी की शुरुआत में एंथ्रोपिक ने एक विज्ञापन जारी किया, जिसमें ChatGPT में विज्ञापन लाने के फैसले का मजाक उड़ाया गया था। सैम ऑल्टमैन को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पलटवार करते हुए कहा था कि एंथ्रोपिक सिर्फ अमीर लोगों के लिए महंगे प्रोडक्ट बनाता है।

    ऑल्टमैन का तर्क है कि AI को सभी तक पहुंचाने के लिए इसका एक विज्ञापन वाला वर्जन भी होना चाहिए। इसे वो लोग इस्तेमाल करेंगे जो सबस्क्रिप्शन का पैसा नहीं दे सकते।

    वर्चस्व की लड़ाई

    बाजार में अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए दोनों कंपनियों के बीच होड़ इस कदर है कि एक के अपना प्रोडक्ट लॉन्च करते ही दूसरा 20 मिनट के अंदर जवाबी जवाबी प्रोडक्ट लॉन्च कर देता है। एंथ्रोपिक ने जब अपना Claude Opus 4.6 पेश किया था, तो ठीक 20 मिनट बाद OpenAI ने GPT-5.3 Codex लॉन्च कर दिया था।

    ऑल्टमैन ने अपने कोडिंग टूल को इतना शक्तिशाली बताया है कि वह एक इंसान की तरह सिस्टम में कुछ भी कर सकता है। भारत मंडपम का यह वाक्या साबित करता है कि एआई की दुनिया दो खेमों में बंट चुकी है। यहां टेक्नोलॉजी और इंसानों के भविष्य से ज्यादा तवज्जो वर्चस्व की लड़ाई को दी जा रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।