अक्षत ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अगर कोई शख्स 10 ग्राम सोना खरीदकर अमीर बनने के सपने देख रहा है तो यह संभव नहीं है। साथ उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी बताया है कि लोगों को कहां और कितनी रकम निवेश करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया है कि वह किस चीज में अपनी कितनी रकम निवेश करने जा रहे हैं।
मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, AI में ₹10000000000000 निवेश करेंगे, जानें क्या है 7 साल का प्लान
कैसे बदलेगी जिंदगी?
अक्षत श्रीवास्तव ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अगर आप 10 ग्राम सोना खरीदते हैं, तो इससे आपकी जिंदगी नहीं बदलेगी। लेकिन, अगर आप अपनी कुल संपत्ति का 30% सोने पर दांव लगाते हैं और सोना बढ़ता रहता है, तो यह आपकी जिंदगी बदल सकता है।
वह अपनी पोस्ट में आगे बताते हैं, ‘यह बहुत आसान है कि आप अपनी नेटवर्थ का 0.001% किसी भी चीज पर लगा दें। उसे 5 गुना बढ़ा लें। और फिर अपनी शानदार निवेश की काबिलियत के बारे में बातें करते रहें। असली हिम्मत तो तब लगती है जब आप अपनी कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा किसी खास चीज पर दांव पर लगाते हैं।’
अक्षत कहां कर रहे हैं निवेश?
अक्षत श्रीवास्तव बताते हैं कि आज वे अपनी कुल संपत्ति का 40% अमेरिकी AI स्टॉक्स पर लगा रहे हैं। वे इसे 60 से 70% तक ले जाने की सोच रहे हैं। वे कहते हैं कि देखते हैं यह कैसा रहता है।
अक्षत की पोस्ट का सीधा सा मतलब है कि छोटी-छोटी बचतें या निवेश जिंदगी में बड़ा बदलाव नहीं लाते। असली बड़ा बदलाव तब आता है जब हम सोच-समझकर, हिम्मत के साथ अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा किसी ऐसे क्षेत्र में लगाते हैं जिसमें हमें भरोसा हो और जिसके बढ़ने की संभावना हो। जैसे कि AI स्टॉक्स।













