• International
  • तुर्की को बांग्लादेश में खुली छूट, एर्दोगन के बेटे संग पहुंची टर्किश सिक्योरिटी टीम, लगाया कम्युनिकेशन सेटअप

    ढाका: मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल में बांग्लादेश के अंदर शुरू हुई तुर्की की पैठ तारिक रहमान के दौर में भी जारी है। रहमान के प्रधानमंत्री बनने के 24 घंटे के भीतर ही तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयर एर्दोगन के बेटे नेकमतीन बिलाल एर्दोगन ने ढाका का दौरा किया है। बिलाल एर्दोगन के इस दौरे के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल में बांग्लादेश के अंदर शुरू हुई तुर्की की पैठ तारिक रहमान के दौर में भी जारी है। रहमान के प्रधानमंत्री बनने के 24 घंटे के भीतर ही तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयर एर्दोगन के बेटे नेकमतीन बिलाल एर्दोगन ने ढाका का दौरा किया है। बिलाल एर्दोगन के इस दौरे के बारे में सार्वजनिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन उससे भी ज्यादा जिस चीज ने हैरान किया, वह बांग्लादेश में तुर्की की सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी थी। तुर्की के अधिकारी अपने साथ कम्युनिकेशन उपकरण लेकर आए थे और उसका इस्तेमाल कर रहे थे।

    नॉर्थ ईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बिलाल के 18-19 फरवरी को ढाका में रहने के दौरान अधिकारी उन्हें सुरक्षा दे रहे थे। अधिकारियों ने तुर्की की कंपनी असेलसन के बनाए वायरलेस इक्विपमेंट का इस्तेमाल ढाका में किया। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके लिए बांग्लादेश की सेना और विदेश मंत्रालय ने मंजूरी दी थी। असेलसन ए.एस. तुर्की की एक डिफेंस कंपनी है, जिसका मुख्यालय अंकारा में है।

    तीन दिनों तक फ्रीक्वेंसी इस्तेमाल की इजाजत

    रिपोर्ट में बताया गया है कि बिलाल के साथ आई तुर्की की टीम को तीन दिनों तक अपनी कम्युनिकेशन फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई। तुर्की की 11 सदस्यीय टीम रहमान के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद 18 फरवरी को ढाका पहुंची थी। इस टीम में राष्ट्रपति एर्दोगन के बेटे बिलाल भी थे। ढाका पहुंचने पर इसे फ्री वीजा दिया गया था। टीम 20 फरवरी को टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट से रवाना होगी। इस टीम के साथ जर्मनी की वर्ल़्ड कर विजेता टीम के फुटबॉलर मेसुत ओजाल भी थे। ओजाल तुर्की मूल के हैं।

    बिलाल की मौजूदगी का कट्टरपंथी कनेक्शन

    ढाका में रेचेप तैयप एर्दोगन के बेटे की मौजूदगी ने एक तुर्की से बांग्लादेश की कट्टरपंथियों से कनेक्शन पर ध्यान खींचा है। ओजाल और बिलाल ने ढाका यूनिवर्सिटी में एक नए मेडिकल सेंटर का उद्घाटन किया है। यह सेंटर बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी की स्टूडेंट विंग छात्र शिबिर से जुड़ा है, जिसे टर्किश कोऑपरेशन एंड कोऑर्डिनेशन एजेंसी (TIKA) ने फंड किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।