अफरीदी का तीखा प्रहार
शादाब खान ने हाल ही में कहा था कि उनकी पीढ़ी ने भारत को आईसीसी टूर्नामेंट में हराया, जो पिछली पीढ़ी नहीं कर सकी थी। इस पर पलटवार करते हुए अफरीदी ने कहा कि 2021 की जीत के बाद मिली शोहरत को मौजूदा खिलाड़ी संभाल नहीं पाए। उन्होंने कहा, ‘शादाब ने ठीक कहा कि वे जीते, लेकिन उस जीत के बाद टीम और व्यक्तिगत तौर पर जो अनुशासन चाहिए था, वह गायब हो गया। आपसी विवाद शुरू हो गए और टीम बिखर गई।’
नामीबिया नहीं, बड़ी टीमों के खिलाफ परफॉर्म करो
अफरीदी ने शादाब को आईना दिखाते हुए कहा कि आलोचनाओं का जवाब जुबान से नहीं, बल्कि प्रदर्शन से देना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘बेटा, आपकी परफॉर्मेंस सिर्फ नामीबिया जैसी छोटी टीमों के खिलाफ आई है। अगर जवाब देना है तो न्यूजीलैंड और बड़ी टीमों के खिलाफ खेल कर दिखाओ।’ अफरीदी ने याद दिलाया कि उनके दौर में भी पूर्व क्रिकेटरों ने लानत तक कहा था, लेकिन उन्होंने मैदान पर प्रदर्शन कर सबका मुंह बंद किया था।
एहसान फरामोशी पर भी उठाए सवाल
शाहिद अफरीदी ने शादाब को वह वक्त भी याद दिलाया जब वे खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और उन्हें टीम से बाहर करने की मांग उठ रही थी। अफरीदी ने कहा, ‘जब शादाब फ्लॉप हो रहे थे, तब हम ही टीवी पर बैठकर उन्हें टीम की बैकबोन बताते थे और उनका समर्थन करते थे। लेकिन लगता है शादाब वह सब भूल गए हैं।’ उन्होंने शादाब को नसीहत दी कि वर्ल्ड कप के सुपर-8 में अपनी काबिलियत साबित करें ताकि आलोचक खुद खामोश हो जाएं।













