• International
  • पाकिस्‍तान सरकार का दावा, सिंधु जल संधि पर भारत के खिलाफ आर्बिट्रेशन कोर्ट में मिली बड़ी ‘जीत’, जानें

    ढाका: भारत के साथ सिंधु जल संधि (IWT) विवाद पर पाकिस्तान ने खुद अपनी पीठ थपथपाई है। पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने कहा है कि सिंधु संधि पूरी तरह काम कर रही है और हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) ने भी इस्लामाबाद की दलीलों का समर्थन किया है। दूसरी ओर भारत ने आर्बिट्रेशन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: भारत के साथ सिंधु जल संधि (IWT) विवाद पर पाकिस्तान ने खुद अपनी पीठ थपथपाई है। पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने कहा है कि सिंधु संधि पूरी तरह काम कर रही है और हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) ने भी इस्लामाबाद की दलीलों का समर्थन किया है। दूसरी ओर भारत ने आर्बिट्रेशन कोर्ट की सुनवाई को अहमियत नहीं दी है और साफ किया है कि वह इस सिंधु संधि को निलंबित रखने के फैसले पर कायम है।

    पाकिस्तान के जल मंत्रालय के सेक्रेटरी सैयद अली मुर्तजा ने गुरुवार को कहा, ‘भारत ने पाकिस्तान को लिखा कि IWT को रोक दिया गया है। इसके उलट पाकिस्तान का कहना है कि संधि चल रही है और पूरी तरह असरदार है। हमारे रुख का CoA ने भी समर्थन किया है। कोर्ट ने साफ कहा है संधि खत्म नहीं हुई और भारत पर लागू होती है। यह पाकिस्तान की एक बड़ी जीत है।’

    भारत ने नहीं माना कोर्ट का दखल

    पाकिस्तान की ओर से सिंधु जल संधि विवाद को हेग के परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (PCA) ले जाया गया है। वहीं भारत ने इस मामले में कोर्ट के दखल को खारिज किया है। भारत ने कहा है कि वह इस ट्रिब्यूनल को गैर-कानूनी मानता है। भारत ने इस ट्रिब्यूनल के सप्लीमेंट्री अवॉर्ड और ऑपरेशनल डाटा मांगने वाले समन को मानने से भी इनकार कर दिया।

    पाकिस्तान की अर्जी पर सुनवाई करते हुए इस महीने की शुरुआत में कोर्ट ने भारत को समन भेजा था। समन में भारत से किशनगंगा और रातले हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के ऑपरेशनल रिकॉर्ड और डाटा मांगा गया था। भारत ने इस मांग को खारिज करते हुए डाटा नहीं दिया। भारत सरकार ने ट्रिब्यूनल के अधिकार क्षेत्र को ही मानने से इनकार कर दिया।

    पहलगाम हमले के बाद निलंबित हुई संधि

    बीते साल अप्रैल में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद भारत ने भारत ने पाकिस्तान के साथ IWT स्थगित करने का ऐलान किया था। 1960 की IWT संधि सिंधु छह नदियों के पानी का बंटवारा भारत और पाकिस्तान के बीच करती है। भारत के कदम से पाकिस्तान के सामने जल संकट पैदा होने का खतरा मंडरा रहा है।

    पाकिस्तान सरकार की ओर संयुक्त राष्ट्र (UN) से लेकर दुनियाभर के मंचों पर सिंधु जल संधि (IWT) का मुद्दा उठाया गया है। पाकिस्तान ने दुनिया से इस मामले में दखल देने की अपील की है। पाकिस्तान ने इस मामले में भारत को भी युद्ध की गीदड़भभकी दी है। पाकिस्तान ने संधि तोड़ने को एक्ट ऑफ वॉर कहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।