कप्तान ने किए थे बड़े खुलासे
विवाद तब शुरू हुआ जब सिडनी की सड़कों पर सामान के साथ खड़े पाकिस्तानी खिलाड़ियों का वीडियो वायरल हुआ। कप्तान शकील बट ने स्वदेश लौटकर लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फेडरेशन की पोल खोल दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ठहरने की व्यवस्था न होने के कारण टीम को सड़कों पर भटकना पड़ा और खिलाड़ियों को मैच खेलने से पहले बर्तन तक धोने पड़े। इसके अलावा, उन्होंने पिछले एक साल से खिलाड़ियों को दैनिक भत्ता न मिलने का मुद्दा भी उठाया।
फेडरेशन का पलटवार और इस्तीफा
PHF अध्यक्ष तारिक बुगती ने फेडरेशन की छवि खराब करने के आरोप में बट पर बैन लगा दिया, लेकिन साथ ही खुद भी इस्तीफा दे दिया। बुगती ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अपील की है। उन्होंने इस पूरी बदइंतजामी का ठीकरा पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) पर फोड़ा है, जबकि PSB का दावा है कि उन्होंने होटल खर्च के लिए भारी भरकम राशि पहले ही भेज दी थी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि पैसों का हुआ क्या।
मैदान पर शर्मनाक प्रदर्शन
प्रशासनिक कलह का असर टीम के खेल पर भी दिखा। FIH प्रो लीग में पाकिस्तान अपने सभी 8 मैच हार चुका है और अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। कोच ने भी इस्तीफा देने की पेशकश की है और कप्तान पर अनुशासनहीनता और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ऐसे में यह पाकिस्तान हॉकी को और भी तेज से बर्बाद करेगा। इससे खेल और खिलाड़ियों को काफी ज्यादा नुकसान होगा।













