• Entertainment
  • TV TRP: ‘अनुपमा’ और ‘नागिन 7’ को तगड़ा झटका, इस सीरियल ने छीना नंबर 1 का ताज, पलट गया सारा खेल

    इस छठे हफ्ते में टीवी शोज की टीआरपी में तगड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जो चौंकाने वाला है। इस बार नंबर वन के ताज के लिए टीवी शोज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। जहां ‘नागिन 7’ और ‘अनुपमा’ टॉप-3 शोज में बने हुए हैं, वहीं ‘उड़ने की आशा’ और ‘तुम से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस छठे हफ्ते में टीवी शोज की टीआरपी में तगड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जो चौंकाने वाला है। इस बार नंबर वन के ताज के लिए टीवी शोज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। जहां ‘नागिन 7’ और ‘अनुपमा’ टॉप-3 शोज में बने हुए हैं, वहीं ‘उड़ने की आशा’ और ‘तुम से तुम तक’ को झटका लगा है। इन दोनों शोज की टीआरपी छठे हफ्ते में गिर गई है। लेकिन सबसे ज्यादा झटका नंबर वन रहे ‘अनुपमा’ को लगा क्योंकि वह छठे हफ्ते में दूसरे नंबर पर खिसक गया। इस बार टॉप-20 शोज कौन से हैं और किसे कितनी टीआरपी रेटिंग मिली है, यहां बता रहे हैं। साथ ही जानिए कि इस बार कौन से टीवी शो के सिर नंबर-वन का ताज सजा:

    पहले नंबर पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, दूसरे पर खिसका ‘अनुपमा’

    छठे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में बड़ा झटका लगा है ‘अनुपमा’ को क्योंकि इससे नंबर वन का ताज छिन गया और यह छीना स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने। इस हफ्ते ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 2.0 रेटिंग मिली है, जबकि ‘अनुपमा’ की रेटिंग 2.0 है, पर इस बार यह दूसरे नंबर पर खिसक गया है। शो में अनुपमा के ‘घुमा घुमाके मारूंगी’ मीम ने कमाल तो किया, पर इतना नहीं कि यह नंबर वन बन पाता।

    तीसरे नंबर पर ‘नागिन 7’, टॉप 5 के लिए स्ट्रगल करते रह गए ये दो शोज

    तीसरे नंबर पर प्रियंका चाहर चौधरी का ‘नागिन 7’ है और इसे छठे हफ्ते में 2.0 टीआरपी रेटिंग मिली है। हालांकि, अभी इसे नंबर- का खिताब पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। वहीं चौथे नंबर पर ‘वसुधा’ है, और इसकी टीआरपी रेटिंग 1.9 है। पांचवे नंबर पर 1.9 रेटिंग के साथ ‘गंगा माई की बेटियां’, छठे नंबर पर 1.9 रेटिंग के साथ ‘तुम से तुम तक’ और सातवें नंबर पर इस बार ‘उड़ने की आशा है’ सीरियल है। इसकी टीआरपी 1.7 है। जहां ‘तुम से तुम तक’ पिछले हफ्ते तक टॉप-5 में जगह बनाए हुए था, वहीं इस बार यह नीचे गिर गया। इसी तरह ‘उड़ने की आशा’ को भी झटका लगा है। यह शो काफी समय से टॉप 5 में आने के लिए स्ट्रगल कर रहा है, पर रेटिंग गिरती जा रही है।

    ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ 8वें नंबर पर, टॉप-10 में नील भट्ट का नया शो

    आठवें नंबर पर ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ है, जिसकी रेटिंग 1.7 है और 9वें नंबर पर 1.6 रेटिंग के साथ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो है। वहीं, 10वें नंबर पर ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ है, जिसमें नील भट्ट और शांभवी सिंह लीड रोल में हैं। इसकी रेटिंग 1.5 है।

    टॉप-20 शोज की लिस्ट में किस-किस सीरियल का नाम है, यहां देखिए:

    सीरियल नंबर टीवी शो का नाम TRP
    1. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2.2
    2. अनुपमा 2.2
    3. नागिन 7 2.2
    4. वसुधा 1.9
    5. गंगा माई की बेटियां 1.9
    6. तुम से तुम तक 1.9
    7. उड़ने की आशा 1.7
    8. लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट 1.7
    9. ये रिश्ता क्या कहलाता है 1.6
    10. मिस्टर एंड मिसेज परशुराम 1.5
    11. लक्ष्मी निवास 1.5
    12. जगद्धात्री 1.4
    13. तारक मेहता का उल्टा चश्मा 1.4
    14. मन्नत हर खुशी पाने की 1.3
    15. डॉ. आरंभी 1.3
    16. आरती अंजलि अवस्थी 1.2
    17. महादेव एंड सन्स 1.2
    18. तू जूलियट जट दी 1.2
    19. सहर होने को है 1.1
    20. मंगल लक्ष्मी 1.1

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।