• Sports
  • एडम जाम्पा ने T20 वर्ल्ड कप में बनाया महारिकॉर्ड, इस मामले में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल से भी आगे निकल गए

    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते 20 फरवरी को आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ओमान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई थी। लेकिन उन्होंने अपना वर्ल्ड कप का अभियान ओमान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके खत्म


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते 20 फरवरी को आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ओमान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई थी। लेकिन उन्होंने अपना वर्ल्ड कप का अभियान ओमान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हराया। इस मैच में कंगारू टीम के लिए अनुभवी लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते उन्होंने एक नहीं बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड बना डाले।

    एडम जाम्पा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    ओमान के खिलाफ एडम जाम्पा ने 3.2 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 4 विकेट लिए। उनको इस परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। एडम जाम्पा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब टी20 विश्व कप में 6 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हो गए हैं।

    एडम जाम्पा ने इस मामले में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है। क्रिस गेल के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 5 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 8 बार टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।

    एडम जाम्पा ने राशिद खान का भी तोड़ा रिकॉर्ड

    33 साल के एडम जाम्पा ने ओमान के खिलाफ 4 विकेट लेकर अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। जाम्पा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में राशिद खान से आगे निकल गए। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गया है। जाम्पा के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 25 मैचों में 44 विकेट हैं। राशिद खान ने इस प्रतियोगिा में अब तक 27 मैच खेले हैं और 43 विकेट लिए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम है, जिन्होंने 43 मुकाबलों में 50 विकेट लिए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।