पाकिस्तान का नया तेल भंडार बरागजगई X-01 कुएं के लुमशिवाल फॉर्मेशन में की गई है। कुएं से वर्तमान क्षमता पर हर दिन 225 बैरल तेल और 10.1 लाख स्टैंडर्ज क्यूबिक फीट गैस निकाली जा सकती है। हालांकि, यह बहुत बड़ी खोज नहीं है लेकिन देश के ऊर्जा संकट से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
2024 में पहली बार बना खोजी कुआं
सरकारी न्यूज एजेंसी एसोसिटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (APP) ने बताया कि बरागजई X-01 को 30 दिसम्बर 2024 को एक खोजी कुएं के रूप में खोदा गया गया था। इसका उद्येश्य लॉकहार्ट, हांगू, शिनावारी, दत्ता और किंगरियाली समेत कई फॉर्मेशन में हाइड्रोकार्बन क्षमता का पता लगाना था। कुएं को 5170 मीटर की गहराई तक सफलतापूर्वक ड्रिल किया गया।
एजेंसी ने पाकिस्तान की सरकारी कंपनी ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी (OGDC) के हवाले से बताया गया कि यह खोज नेश्पा एक्सप्लोरेशन लाइसेंस के तहत की गई थी। OGDC ने एक बयान में कहा कि यह खोज देशी हाइड्रोकार्बन उत्पादन को बढ़ाकर पाकिस्तान की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगी।
पाकिस्तान में तेल और गैस की खोज
- पाकिस्तान ने हाल ही में कई तेल और गैस भंडार खोजे हैं।
- जनवरी में कोहाट में एक खोजी कुएं के बारे में पता चला, जिससे हर दिन 4100 बैरल तेल और हर दिन 1.5 करोड़ स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस निकल रही है।
- सितम्बर 2025 में पाकिस्तान पेट्रोलियम खोज ने अटल में एक भंडार खोजा। वहीं, मारी एनर्जी ने उत्तरी वजीरिस्तान में एक नई गैस खोज की सूचना दी।
- पाकिस्तान का सिंध प्रांत गैस उत्पादन में सबसे आगे है। यह अकेले देश में 62 फीसदी गैस का उत्पादन करता है।
- कच्चे तेल के उत्पादन में 41% के साथ खैबर पख्तूनख्वा सबसे आगे है। वहीं, सिंध प्रांत 40 प्रतिशत का योगदान देता है। पंजाब देश के तेल का 18 प्रतिशत उत्पादन करता है।













