• Entertainment
  • ‘जेलर 2’ में जतिन सरना बने खूंखार विलेन, रजनीकांत से लेंगे टक्कर, शाहरुख खान के रोल को लेकर भी अपडेट

    रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की काफी समय से चर्चा है और इसे इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। एक तो फिल्म में रजनीकांत हैं और साथ में शाहरुख खान और मिथुन चक्रवर्ती समेत कई बड़े स्टार्स। अब खबर इसके विलेन को लेकर आई है। ‘जेलर 2’ में विलेन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की काफी समय से चर्चा है और इसे इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। एक तो फिल्म में रजनीकांत हैं और साथ में शाहरुख खान और मिथुन चक्रवर्ती समेत कई बड़े स्टार्स। अब खबर इसके विलेन को लेकर आई है। ‘जेलर 2’ में विलेन का रोल मशहूर एक्टर जतिन सरना निभाएंगे। वही जतिन सरना जो ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ जैसी सीरीज में अपने दमदार रोल के लिए तारीफें बटोर चुके हैं। जतिन सरना ने ‘जेलर 2’ की शूटिंग भी कर ली है। इसमें वह विलेन के रोल के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि यह रोल उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट है।

    ‘जेलर 2’ में खूंखार विलेन बने जतिन सरना

    हाल ही ‘जेलर 2’ के सेट से जतिन सरना की रजनीकांत संग तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसने फैंस के बीच और हलचल मचा दी थी। ‘सिनेमा एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ में जतिन सरना का किरदार कहानी में बेहद अहम होगा, और सीधे रजनीकांत के किरदार से टक्कर लेगा। जतिन इस रोल को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

    जतिन सरना कौन हैं?

    जतिन सरना एक पॉपुलर एक्टर हैं। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा मराठी सिनेमा में भी खूब काम किया है। वह अभी तक ‘सात उच्चके’, ‘मेरठिया गैंगस्टर्स’, ‘सोनचिरैया’, ’83’ और ‘दरबार’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ जैसी वेब सीरीज में काम किया। जतिन सरना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। अपने अभी तक के करियर में उन्होंने 25 नाटकों में भी काम किया है। साल 2025 में वह सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में डी नीरो के रोल में नजर आए थे।

    शाहरुख खान मार्च में शूट करेंगे कैमियो

    ‘जेलर 2’ की बात करें, तो इसमें जतिन सरना के अलावा शाहरुख खान के रोल को लेकर भी काफी बज़ है। जबसे शाहरुख के इस फिल्म का हिस्सा होने की बात सामने आई, तभी से फैंस के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है। खबर है कि वह मार्च में ‘जेलर 2’ में अपने कैमियो रोल के लिए शूट करेंगे। हालांकि, ‘जेलर 2’ में शाहरुख खान के होने की बाद सिर्फ मिथुन चक्रवर्ती ने ही कन्फर्म की थी। अब फैंस को मेकर्स के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

    ‘जेलर 2’ की कास्ट और रिलीज डेट

    ‘जेलर 2’ को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रजनीकांत, जतिन सरना और शाहरुख खान के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, रम्या कृष्णन, योगी बाबू, शिवराजकुमार और विनायकन भी हैं। यह साल 2023 में आई इसी नाम की फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। कहा जा रहा है कि ‘जेलर 2’ जून 2026 में थिएटर्स में पैन इंडिया रिलीज होगी। ‘जेलर’ के कलेक्शन की बात करें, तो इसने देशभर में 348.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और वर्ल्डवाइड 604.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।