• National
  • यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, रिजीजू बोले- AI समिट में विरोध सोची-समझी साजिश

    नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट के विरोध में अब बीजेपी ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। शनिवार सुबह जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू एआई शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन भारत


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट के विरोध में अब बीजेपी ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। शनिवार सुबह जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू एआई शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन भारत के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश बताया।

    मुंबई में बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए, साथ ही राहुल गांधी हाए-हाए के नारे भी लगाए। वहीं जयपुर, जम्मू, और सूरत में भी बीजेपी ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

    बीजेपी ने किया कांग्रेस मुख्यालय का घेराव

    बीजेपी के युवा मोर्चा ने नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही कांग्रेस मुख्यालय का घेराव भी किया। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कल एक बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। राहुल गांधी के लिए एआई का मतलब भारत-विरोधी है। यह प्रदर्शन दुनिया को एक बहुत गलत संदेश देता है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए।’

    रीजीजू बोले- पार्टी की सोची-समझी साजिश

    केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में विरोध प्रदर्शन करने के लिए अपनी युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को लगाकर देश के खिलाफ ‘बड़ा पाप’ किया है। रीजीजू ने विरोध प्रदर्शन को ‘शर्मनाक’ बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस युवा शाखा का विरोध प्रदर्शन कोई गलती नहीं, बल्कि भारत पर हमला करने के लिए पार्टी द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश थी।

    रीजीजू ने कहा कि जहां पूरा देश शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के कृत्यों की निंदा कर रहा है, वहीं पार्टी और उसके नेता माफी मांगने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘जब भारत प्रगति करता है, तो राहुल गांधी और कांग्रेस दुखी हो जाते हैं। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भारत को बदनाम करने के लिए चौबीसों घंटे साजिशें रचते रहते हैं।’

    उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आप राष्ट्रविरोधी कृत्यों में लिप्त होना कब बंद करेंगे?’

    AI समिट में क्या हुआ था?

    शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हाई-प्रोफाइल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंदर घुसकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कथित बेरोजगारी, महंगाई और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ प्रदर्शनकारियों ने समिट स्थल के भीतर अपनी शर्ट उतार दी और इंडिया एआई समिट के डिस्प्ले बोर्ड के सामने खड़े होकर नारेबाजी करते हुए तस्वीरें खिंचवाईं। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें परिसर से बाहर ले जाया गया, ताकि अंतरराष्ट्रीय आयोजन में कोई बाधा न आए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।