मथुरा-वृंदावन में होली कब है ?
| 25 फरवरी 2026, बुधवार | लड्डू होली | श्रीजी मंदिर, बरसाना |
| 26 फरवरी 2026, गुरुवार | बरसाना लट्ठमार होली | बरसाना |
| 27 फरवरी 2026, शुक्रवार | नंदगांव लट्ठमार होली | नंदगांव |
| 28 फरवरी 2026, शनिवार | फूलों वाली होली | बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन |
| 1 मार्च 2026, रविवार | छड़ी मार होली | गोकुल |
| 2 मार्च 2026, सोमवार | रामन रेती होली | रामन रेती, गोकुल |
| 3 मार्च 2026, मंगलवार | होलिका दहन | मथुरा और वृंदावन |
| 4 मार्च 2026, बुधवार | रंग वाली होली (धुलंडी ) | पूरे ब्रज में |
| 5 मार्च 2026, गुरुवार | हुरंगा होली (दाऊजी का हुरंगा) | दौजी मंदिर, बलदेव |
बरसाना लड्डू होली
25 फरवरी 2026, बुधवार को बरसाने में लड्डू होली मनाई जाएगी। बरसाना के श्री लाडली (राधा रानी) मंदिर में इसे मनाया जाता है। इस दिन भक्त एक-दूसरे पर लड्डू बरसाकर होली मनाते हैं। इस दिन से होली के त्योहार की शुरुआत के तौर पर मनाया जाता है।
बरसाने की लट्ठमार होली
लड्डू होली के अगले दिन बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली जाती है। इस बार 26 फरवरी 2026, गुरुवार को लट्ठमार होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं लाठियों से पुरुषों को पिटती है। इसके अगले दिन नंदगांव में भी रंगों और उमंग के साथ लठमार होली खेली जाती है।
वृंदावन फूलों वाली होली
इस बार 28 फरवरी 2026, शनिवार के दिन वृंदावन फूलों वाली होली खेली जाएगी। बांके बिहारी मंदिर में फूलों से होली मनाने की अनूठी परंपरा है। वृंदावन में इसी दिन रंगभरी एकादशी भी मनाई जाएगी। इस दिन देवी-देवताओं को रंग लगाया जाता है। विधवाओं की प्रसिद्ध होली भी इस दिन वृंदावन में मनाई जाती है।
गोकुल की छड़ी मार होली
गोकुल की प्रसिद्ध छड़ी मार होली 1 मार्च 2026, रविवार के दिन मनाई जाएगी। नन्दभवन में ठाकुर जी को भोग लगाने के बाद से इसकी शुरुआत होती है। यह त्योहार बरसाने की लट्ठमार होली से अलग है। इसमें लाठियों की बजाय छड़ी का इस्तेमाल किया जाता है।
होलिका दहन और रंग वाली होली
होलिका दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार के दिन किया जाएगा। मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मनाया जाता है। इसके अगले दिन धुलंडी यानी रंग वाली होली मनाई जाएगी। इस दिन लोग रंगों और गुलाल के साथ होली खेलते हैं।













