• International
  • चीन की गजब तकनीक: सिगरेट पीते ही पारदर्शी हो जाएगा टॉयलेट का दरवाजा, धुआं उड़ाया तो दुनिया देखेगी!

    बीजिंग: चीन ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जिससे पब्लिक टॉयलेट में सिगरेट पीने वालों के होश उड़ सकते हैं। सिगरेट का धुआं निकलते ही टॉयलेट का दरवाजा पारदर्शी हो जाएगा। इससे बाहर के लोग अंदर बैठे इंसान को देख सकते हैं। ऐसा दरवाजा चीन के एक शॉपिंग सेंटर में लगाया भी जा चुका


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बीजिंग: चीन ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जिससे पब्लिक टॉयलेट में सिगरेट पीने वालों के होश उड़ सकते हैं। सिगरेट का धुआं निकलते ही टॉयलेट का दरवाजा पारदर्शी हो जाएगा। इससे बाहर के लोग अंदर बैठे इंसान को देख सकते हैं। ऐसा दरवाजा चीन के एक शॉपिंग सेंटर में लगाया भी जा चुका है। इसे खासतौर पर पुरुषों के टॉयलेट में लगाया गया है। शॉपिंग सेंटर का कहना है कि नई टॉयलेट का दरवाजा अंदर लोगों के स्मोक करने पर ट्रांसपेरेंट हो जाता है। हालांकि, चीनी सोशल मीडिया में इसका जमकर तारीफ भी हो रही है।

    कहां लगाया गया हाईटेक टॉयलेट दरवाजा?

    साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नई तकनीक से लैस टॉयलेट के दरवाजों को ग्वांगडोंग प्रांत के शेन्जेन में स्थित शुइबेई इंटरनेशनल सेंटर और शुइबेई जिनज़ुओ बिल्डिंग के दो ज्वेलरी शॉपिंग मॉल में लगाया गया है। इस दरवाजे की पहली बार जानकारी 16 दिसंबर को चीनी सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। तब से यह दरवाजा चीन में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ आलोचना करने वाले लोग भी हैं, जिन्हें प्राइवेसी को खतरा दिखाई दे रहा है।

    कैसे पारदर्शी होता है टॉयलेट का दरवाजा?

    टॉयलेट के दरवाजे के कांच में एक खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है जो आम तौर पर ओपेक होती है और धुआं आने के कुछ सेकंड बाद पावर काट देती है, जिससे कांच ट्रांसपेरेंट हो जाता है। शॉपिंग सेंटर बाथरूम यूज़र को इस फंक्शन के बारे में बताने लिए दरवाजे पर एक नोटिस लगाए हुए हैं, जिस पर लिखा है: “अगर आप स्मोक करते हैं तो कांच ट्रांसपेरेंट हो जाएगा। अगर आप ऑनलाइन फेमस नहीं होना चाहते हैं तो स्मोक करने की इच्छा को रोकें।”

    सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

    कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस नई टेक्नोलॉजी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा: “आखिरकार, स्मोक करने वालों से निपटने के लिए एक असरदार तरीका है।” चीन में सार्वजनिक जगहों पर स्मोकिंग करने पर प्रतिबंध है। ऐसा करने पर छोटे जुर्माने लगाए जाते हैं, लेकिन लोगों पर इसका कोई खास असर नहीं होता है। ऐसे में लोग अब इस तकनीक को पूरे चीन में प्रमोट करने की मांग करने लगे हैं।

    शेन्जेन में प्रतिबंधित है इनडोर स्मोकिंग

    शेन्जेन चीन का एक ऐसा शहर है जहां इनडोर पब्लिक जगहों पर स्मोकिंग पर पूरी तरह से बैन है। शॉपिंग सेंटर भी नॉन-स्मोकिंग बिल्डिंग हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल करने वाले शॉपिंग सेंटर के एक स्टॉफ ने बताया कि उन्होंने पिछले साल अगस्त में ग्लास विंडो पर टेस्ट रन शुरू किया था। स्टॉफ ने यह भी दावा किया कि उन्हें खरीदारों और दुकानदारों दोनों से इसका अच्छा फीडबैक मिला है। इससे पहले, शॉपिंग सेंटर को कस्टमर्स से बाथरूम में स्मोकिंग के बारे में कई शिकायतें मिली हैं। प्राइवेसी के संभावित उल्लंघन को रोकने के लिए, उन्होंने कहा कि वे स्मोक सेंसर को कैलिब्रेट करेंगे ताकि यह पक्का हो सके कि यह सिर्फ धुएं से ही चालू होगा। वे ग्लास के पास एक रीसेट बटन भी लगाएंगे, अगर सेंसर गलती से चालू हो जाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।