• Sports
  • IND W vs AUS W Highlights: टीम इंडिया ने घर में घुसकर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया को गुरूर, टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा

    एडिलेड: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को घर में घुसकर टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया है। 3 मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले को हरमनप्रीत कौर की टीम ने 17 रनों से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए भारत ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 9


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एडिलेड: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को घर में घुसकर टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया है। 3 मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले को हरमनप्रीत कौर की टीम ने 17 रनों से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए भारत ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी और सीरीज हार गई। यह सिर्फ दूसरा मौका है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज पर कब्जा जमाया है। इससे पहले 2015/16 के दौरे पर भी भारत ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

    स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने फिफ्टी ठोकी

    एडिलेड ओवल पर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम को शैफाली वर्मा के रूप में पहला झटका तीसरे ओवर में ही लग गया। वह 6 गेंद पर 7 रन ही बना सकीं। लेकिन इसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने मोर्चा संभाल दिया। पावरप्ले में टीम ने 54 रन ठोक दिए। इसके बाद भी दोनों का अटैक जारी रहा। 38 गेंदों पर स्मृति मंधाना ने अपनी फिफ्टी पूरी की। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 82 गेंद पर 121 रनों की साझेदारी हुई।

    स्मृति मंधाना शतक की तरफ बढ़ रही थीं लेकिन 16वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद दूसरी गेंद पर एनाबेल सदरलैंड का शिकार हो गईं। उन्होंने 55 गेंद पर 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 82 रन बनाए। इसके बाद भी टीम इंडिया ने अटैक जारी रखा। रिचा घोष ने सिर्फ 7 गेंद पर 18 रन बना लिए। इस बीच जेमिमा ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की। आखिरी दो ओवर में भारत ने सिर्फ 13 रन बनाए और 4 विकेट खो दिए। जेमिमा ने 59 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

    स्पिन गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को दबाव में डाला

    भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को चलने ही नहीं दिया। शुरुआती 4 ओवर में ही जॉर्जी वॉल, बेथ मूनी और एलिस पेरी आउट हो गईं। इसके बाद फोएबे लीचफील्ड और एश्ले गार्डनर ने चौथे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने किसी भी बल्लेबाज को खुलकर नहीं खेलने दिया। 30 गेंदों तक गार्डनर का स्ट्राइक रेट 100 से भी नीचे का था। उन्होंने बाद में गियर चेंज किया लेकिन एक छोर से विकेट गिरते रहे।

    16वें ओवर में 45 गेंद पर 57 रन बनाकर गार्डनर आउट हुईं। यहीं से ऑस्ट्रेलिया की हार पक्की हो गई। भारत की तरफ से श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 3-3 विकेट लिए जबकि अरुंधती रेड्डी को दो सफलताएं मिली।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।