• Entertainment
  • Exclusive: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में दिल्ली के बैंड की धुन पर करेंगे डांस! 230 मेहमान

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। शादी को लेकर अब तक तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही है। लेकिन अब नवभारत टाइम्स को इस शादी की तैयारियों के लेकर कई एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। रश्मिका और विजय की शादी उदयपुर में होने वाली है, लेकिन नवभारत टाइम्स


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। शादी को लेकर अब तक तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही है। लेकिन अब नवभारत टाइम्स को इस शादी की तैयारियों के लेकर कई एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।

    रश्मिका और विजय की शादी उदयपुर में होने वाली है, लेकिन नवभारत टाइम्स को सूत्रों को हवाले से पता चला है कि इस ग्रैंड वेडिंग में दिल्ली से बैंड बुलाया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली के एक फेमस बैंड से बात की गई है। दिल्ली का यह बैंड अब तक कई फिल्मी सितारों की शादियों में नज़र आ चुका है। इस शादी को लेकर अब बैंड की तैयारियां भी जोरो पर हैं।

    230 मेहमान होंगे शामिल!

    अब तक चर्चा थी कि इस शादी में रश्मिका और विजय के परिवार और करीबी दोस्त हो शामिल होंगे। लेकिन हमें सूत्रों से पता चला है कि इस शादी में परिवार और दोस्तों समेत करीब 230 मेहमान शामिल होने वाले हैं। वहीं सूत्रों ने ये भी कन्फर्म किया है कि आईटीसी मोमेंटोज में ही दोनों की शादी होगी। 117 रूम वाले इस वेडिंग वेन्यू में 24, 25 और 26 फरवरी को तीन दिन शादी के तमाम फंक्शन होंगे। 24 फरवरी को सभी का चेक इन होगा। 26 को शादी के बाद 27 को चेकआउट होगा। सूत्र बताते हैं रश्मिका और विजय उदयपुर में शादी करना चाहते थे, लेकिन वह ऐसा वेन्यू चाहते थे, जो शहर से बाहर और प्रकृति के बीच बना हुआ हो।

    वेडिंग प्लानर भी है खास

    रश्मिका और विजय ने एक बड़े वेडिंग प्लानर को इस शादी के लिए चुना है और ये वेडिंग प्लानर दिल्ली या मुंबई से नहीं है, बल्कि हैदराबाद से ही हायर किया गया है। शादी की पूरी जिम्मेदारी उन्हें ही सौंपी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद की ये वेडिंग प्लानिंग कंपनी इससे पहले देश की एक बड़ी टेनिस प्लेयर की शादी भी प्लान कर चुकी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।