अभिषेक शर्मा नहीं होंगे ड्रॉप
सबसे बड़ा स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के स्थान को लेकर है। अभिषेक के लिए यह टूर्नामेंट अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है, जहां उन्होंने पिछले तीन मैचों में लगातार तीन डक बनाए हैं। लेकिन उन्हें टीम से ड्रॉप नहीं किया जाएगा और इसके साफ संकेत कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले दे दिए। ऐसे में वे ईशान के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। नंबर 3 पर तिलक वर्मा आते हैं और इस महत्वपूर्ण मैच में उनसे रनों की काफी उम्मीद भी है।
मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी लाइन अप
कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद नंबर 4 पर मोर्चा संभालेंगे। जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी, जबकि स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती के साथ अक्षर पटेल की जोड़ी दिखने की उम्मीद है।
अक्षर की टीम में एंट्री तय
गेंदबाजी विभाग में एक बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में वापसी की पूरी संभावना है। अक्षर को पिछले मैच में आराम दिया गया था, लेकिन अहमदाबाद की पिचों पर उनका रिकॉर्ड और घरेलू मैदान का अनुभव उन्हें वॉशिंगटन सुंदर पर प्राथमिकता दिला सकता है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11:
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।













