नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोडियो कार्यक्रम ‘ मन की बात ‘ के 131वें एपिसोड का प्रसारण आज किया जाना है। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर देश को संबोधित कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में एआई को लेकर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वैश्विक समिट होने के चलते इसका जिक्र आज के मन की बात कार्यक्रम में किया जा सकता है।
बीजेपी शासित राज्यों के सीएम सुनेंगे कार्यक्रम
बता दें कि पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। जिसका प्रसारण जिसका प्रसारण क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जाएगा। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अलग-अलग राज्यों में भी सुना जाएगा। बीजेपी कार्यक्रम के अलावा कई स्कूलों-कॉलेजों में भी मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इसके अलावा कई राज्यों में बीजेपी के सीएम भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनेंगे।